Kalki 2: प्रभास की 'कल्कि 2' में आलिया भट्ट की ENTRY का ये है पूरा सच
TV9 Bharatvarsh June 17, 2026 12:43 PM

Kalki 2: साउथ सुपरस्टार प्रभास की इस साल की शुरुआत में ही एक फिल्म रिलीज हो चुकी है. बेशक वो बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह से फ्लॉप हो गई थी, लेकिन एक्टर के खाते में फिलहाल प्रोजेक्ट्स की कोई कमी नहीं है. वो लगातार कई फिल्मों का साथ में काम कर रहे हैं. जिनमें से एक है ‘कल्कि 2898 एडी’ का सीक्वल. 2024 में आई इस फिल्म ने 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कारोबार किया था. खैर, अब बारी पार्ट 2 की है, जिसके लिए फिलहाल मेकर्स फीमेल लीड की तलाश कर रहे हैं. पहले पार्ट में दीपिका पादुकोण थीं, पर उनके जाने के बाद से कई एक्ट्रेस का नाम सामने आ रहा है. बीते दिन ही आलिया भट्ट की एंट्री की जानकारी मिली. पर सच यह है कि वो फिल्म का हिस्सा नहीं होंगी.

दीपिका पादुकोण के ‘कल्कि 2’ छोड़ने के बाद यह भी कहा गया था कि साई पल्लवी बतौर लीड एक्ट्रेस फिल्म में एंट्री लेंगी. फिल्म का काम शुरू हो चुका है, जिसके लिए सबसे पहले अमिताभ बच्चन और कमल हासन ही सेट से जुड़े थे. पर आलिया भट्ट की एंट्री को लेकर फिल्म के स्पोकपर्सन ने कहा कि, यह महज अफवाह है और इन में कोई भी सच्चाई नहीं है. साथ ही आलिया भट्ट के फिल्म ज्वाइन करने की खबरों पर अब विराम लगा दिया है.

आलिया नहीं होंगी ‘कल्कि 2’ का हिस्सा

अब क्लियर हो गया है कि प्रभास की ‘कल्कि’ के सीक्वल में आलिया भट्ट नहीं होंगी. क्योंकि यह सिर्फ एक फिल्म नहीं है, बल्कि एक ब्लॉकबस्टर फिल्म का सीक्वल है, जिसे उसी अंदाज में आगे बढ़ाना है, जहां खत्म किया गया था. ऐसे में और भी जरूरी हो जाता है कि मेकर्स की तरफ से फिल्म को लेकर सबकुछ टाइम पर ही क्लियर किया जाए. हालांकि, आलिया भट्ट नहीं, तो कौन? अब भी फैन्स के दिल और दिमाग में यह बड़ा सवाल अटका हुआ है कि इस पिक्चर में आखिर किसे फीमेल लीड का किरदार सौंपा जाएगा. क्योंकि उसे सिर्फ दीपिका पादुकोण को रिप्लेस नहीं करना. उस किरदार को इतने अच्छे से निभाना होगा कि लोगों को पार्ट 1 की याद न दिलाए.

क्यों खास है पार्ट 2?

प्रभास की कल्कि ने 1000 करोड़ से ज्यादा का कारोबार किया था. जो कि साल 2024 की पहली 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्म भी थी. पर इस बार खूंखार विलेन का रोल कर रहे कमल हासन की विलेनगिरी देखने को मिलेगी. प्रभास के फिल्म में डबल रोल होने की खबरें भी सामने आ रही है. साथ ही अमिताभ बच्चन भी उसी अंदाज में नजर आएंगे, जिससे भौकाल काटा था.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.