
पुणे, 19 जून . Madhya Pradesh के पुणे जिले के इंदापुर में प्रतिबंधित पान मसाला और सुगंधित तंबाकू का 2 लाख 41 हजार रुपए से अधिक का माल बरामद हुआ. इसे लेकर व्यापारी के खिलाफ इंदापुर Police थाने में मामला दर्ज किया गया है.
यह कार्रवाई खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की ओर से की गई है, जिन्होंने प्रतिबंधित पान मसाला और सुगंधित तंबाकू का बड़ा जखीरा बरामद किया है. छापेमारी के दौरान करीब 2 लाख 41 हजार 140 रुपए मूल्य का प्रतिबंधित माल जब्त किया गया. इस मामले में एक व्यक्ति के खिलाफ इंदापुर Police थाने में मामला दर्ज किया गया है.
मिली जानकारी के अनुसार, खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने इंदापुर शहर के एक प्रतिष्ठान की जांच की, जहां Maharashtra Government द्वारा प्रतिबंधित पान मसाला और सुगंधित तंबाकू का भंडारण पाया गया. जांच के दौरान विभिन्न ब्रांडों के तंबाकू उत्पाद बरामद किए गए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया.
इस मामले में इझान हुसैन शेख के खिलाफ इंदापुर Police थाने में मामला दर्ज किया गया है. आरोपी के कब्जे से प्रतिबंधित खाद्य पदार्थ मिलने पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है.
Police यह भी जांच कर रही है कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की आपूर्ति और वितरण का नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है. मामले को लेकर प्रशासन का कहना है कि प्रतिबंधित तंबाकू उत्पादों की बिक्री और भंडारण के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.
बता दें कि प्रतिबंधित मादक पदार्थों के खिलाफ इसी प्रकार की कार्रवाई का एक दूसरा मामला Friday को म्यांमार से सामने आया, जहां सुरक्षा बलों ने मिजोरम में तीन महिलाओं को ड्रग्स की तस्करी के काम में गिरफ्तार किया और उनके पास से 4.75 करोड़ रुपए की हेरोइन बरामद की.
इस ऑपरेशन के दौरान, संयुक्त टीम ने तीन महिलाओं को पकड़ा और 634 ग्राम हेरोइन बरामद की, जिसकी कीमत अवैध बाजार में 4.755 करोड़ रुपए आंकी गई है. बरामद नशीले पदार्थों और गिरफ्तार की गई तीनों महिलाओं को आगे की जांच और कानूनी कार्रवाई के लिए सैतुअल जिले में मिजोरम Police को सौंप दिया गया.
–
डीके/डीकेपी