
गुना, 21 जून . Madhya Pradesh के गुना जिले में बड़ा हादसा हो गया. पुलिया की दीवार तोड़कर कंटेनर गिरने से ड्राइवर की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया. मौके पर पहुंची Police ने घायल को अस्पताल पहुंचाया और मामले की जांच शुरू कर दी है.
जानकारी के अनुसार, गुना के चाचौड़ा थाना क्षेत्र में स्थित नेशनल हाईवे 46 पर Sunday सुबह लगभग 5 से 6 बजे के बीच बीनागंज बाईपास पर दर्दनाक हादसा हुआ. शिवपुरी-गुना की ओर से ब्यावरा-Bhopal की तरफ जा रहा Rajasthan पासिंग एक कंटेनर अनियंत्रित होकर पुल की दीवार तोड़ते हुए नीचे जा गिरा. कंटेनर के पुलिया में गिरते ही उसमें भीषण आग लग गई.
हादसे में कंटेनर में सो रहा एक ड्राइवर की आग में जिंदा जलकर मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गाड़ी चला रहा ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल चालक का नाम मनोज बघेल बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए बीनागंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.
घटना की सूचना पर एसडीओपी मनोज झा, थाना प्रभारी नीरज राणा, नेशनल हाईवे 1033 के अधिकारी-कर्मचारी एवं नगर परिषद चाचौड़ा की फायर ब्रिगेड टीम मौके पर पहुंची. फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया. बताया जा रहा है कि कंटेनर में ट्रांसपोर्ट का सामान भरा हुआ था. Police ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. हादसे के कारण हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा.
इसके पहले Saturday को छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले के रामानुजगंज नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 5 में Saturday दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 7 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी. नगर पालिका द्वारा पानी वितरण के लिए भेजे गए टैंकर की चपेट में आने से बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया तथा मृतक के परिजनों ने शव को सड़क पर रखकर राष्ट्रीय राजमार्ग-343 को करीब तीन घंटे तक जाम कर दिया.
–
ओपी/पीएम