LPG सिलेंडर वालों के लिए बड़ी खबर, इंडियन ऑयल ने जारी किया नया अलर्ट, जानें अब क्या नहीं करना है
प्रतीक्षा राणावत June 24, 2026 01:42 PM

LPG News: बीते दिनों एलपीजी की किल्लत से देशभर में काफी हलचल मची रही. जिसके बाद एलपीजी और पीएनजी के कनेक्शन के नियमों में बदलाव किए गए. सरकार और तेल कंपनियों के इस कदम से आम जनता को तो राहत मिली लेकिन ठगों को थोड़ा सा बढ़ावा मिल गया है. क्योंकि सरकार ने लोगों से अपील की है कि यदि घर पर पीएनजी कनेक्शन हो तो एलपीजी कनेक्शन को सरेंडर कर दें. ऐसे में अब ठग आम जनता को इसी को लेकर ठगने की फिराक में हैं. जिससे इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने आम जनता को सतर्क किया है.

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का पोस्ट
दरअसल कई लोगों के पास एलपीजी कनेक्शन और सर्विसेज से जुड़े कई मैसेज आ रहे हैं. जिनमें कंपनी के नाम से ये ठग लोगों से पेमेंट ले रहे हैं. इसकी शिकायत मिलने के बाद इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने की अपने ऑफिशियल X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर कर लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा है.

Bank Holiday: जून के आखिरी हफ्ते में लगातार 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, इन तारीखों से पहले ही निपटा लें काम

इस पोस्ट में कंपनी ने लिखा, 'आपका भरोसा हमारे लिए बहुत महत्वपूर्ण है. इसे धोखेबाजों के हाथों में न जाने दें. हमें जानकारी मिली है कि कुछ फर्जी लोग नए एलपीजी कनेक्शन और उससे जुड़ी सेवाओं के नाम पर ग्राहकों से पैसे मांग रहे हैं. ऐसे लोगों से सावधान रहें. किसी भी जानकारी की पुष्टि केवल आधिकारिक माध्यमों से करें और भुगतान सिर्फ अधिकृत प्लेटफॉर्म के जरिए ही करें. सतर्क रहें, सही जानकारी रखें और सुरक्षित रहें'.

बता दें कि इन दिनों ऐसे फ्रॉड की काफी ज्यादा शिकायतें आ रही हैं, ऐसे में कंपनी ने लोगों से सावधान और सतर्क रहे की अपील की है. यदि आपके पास भी कोई ऐसा मेल या मैसेज आता है तो उसकी पुष्टि किए बिना कोई पेमेंट ना करें. साथ ही साथ कोई फ्रॉड यदि आपके साथ होता है तो सबसे पहले उसकी शिकायत दर्ज करें.

Active vs Passive Funds: 10 साल बाद किसकी जेब में आया ज्यादा पैसा? एक्टिव और पैसिव फंड्स के परफॉर्मेंस की पूरी जन्मकुंडली

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.