पेंशनर्स को बड़ा तोहफा, AI वाला पेंशन सहायक पोर्टल लॉन्च, चुटकियों में दूर होंगी शिकायतें
शैलजा पांडे June 24, 2026 01:42 PM
Pension Sahayak Portal Launched: अक्सर देखा गया है कि पेंशन से जुड़ी शिकायत दर्ज करने के दौरान काफी लंबा इंतजार करना पड़ता है या PRAN नंबर और लॉगिन की वजह से कोई दिक्कत हुई होती है. अगर आप भी इन्हीं सब चीजों से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. क्योंकि अब इन्हीं सब समस्याओं को देखते हुए पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथॉरिटी यानी PFRDA ने पेंशन सहायक नाम से एक AI प्लेटफॉर्म लॉन्च किया है. इसका मकसद पेंशन से जुड़ी शिकायत को तेज, आसान और ज्यादा यूजर फ्रेंडली बनाना है. अब पेंशन से जुड़े किसी काम के लिए दफ्तरों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पडेगी. घर बैठे ही आराम से शिकायत दर्ज की जा सकती है.
पेंशन सहायक पोर्टल के बारे में जानें
पेंशन सहायक एक AI पावर्ड डिजिटल प्लेटफॉर्म है.
यह पेंशन से जुड़ी सारी शिकायत सेवाओं को एक ही जगह उपलब्ध कराता है.
इसकी मदद से यूजर मोबाइल के जरिए शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
खास बात तो यह है कि इस सिस्टम में AI आधारित असिस्टेंट भी शामिल है.
इसकी मदद से आप पेंशन से जुड़े हर सवाल का जवाब आसानी से हासिल कर सकते हैं.
पेंशन सहायक में यूजर बड़ी ही आसानी से शिकायत की मौजूदा स्थिति देख सकते हैं.
वह देख सकते हैं कि कौन सा विभाग उस पर काम कर रहा है.
इसमें कितना समय लगेगा.
यानी शिकायत को लेकर हर एक छोटी-बड़ी सारी अपडेट आप देख सकते हैं.
शिकायत का समाधान होने पर आप अपने हिसाब से रेटिंग भी दे सकते हैं.
PRAN नंबर याद रखने की चिंता खत्म
बता दें कि यह नया सिस्टम पुराने CGMS की जगह लेगा. इस सिस्टम को काफी आसान बनाया गया है, पहले शिकायत दर्ज करने के लिए PRAN नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ती थी, लेकिन अब इस नए सिस्टम में केवल मोबाइल नंबर और OTP की मदद से आराम से लॉग इन किया जा सकता है.