Bank Holiday: जून का महीना खत्म होने वाला है, इसका आखिरी हफ्ता शुरू हो चुका है. जून के इस आखिरी हफ्ते में अगर आपके पास बैंक से जुड़े कोई काम हैं करने के लिए तो उन्हें तुरंत ही निपटा लें. क्योंकि अब महज दो ही दिन बाकी रह गए हैं आपके पास. जून के आखिरी हफ्ते में लगातार तीन दिनों तक बैंक बंद रहने वाले हैं. आइये बताते हैं किस- किस तारीखों पर लगातार बंद रहेंगे बैंक.
कब बंद रहेंगे बैंक?
जून का महीने अपने आखिरी पड़ाव पर है. आज की तारीख 23 जून है, अब महज 7 दिन ही बाकी है इस महीने के खत्म होने में, इन साल दिनों में ही तीन तो छुट्टियां ही आ गई हैं. अब ऐसे में आपके पास महज 4 दिन बाकी रह जाते हैं जिनमें आप बैंक से जुड़ा काम कर सकते हैं. आइये बताते हैं कब और क्यों रहेंगे बैंक बंद.
ये सुविधाएं रहेंगी चालू
बता दें कि इन दिनों में केवल बैंक की विभिन्न ब्रांच बंद रहेंगी, लेकिन ऑनलाइन काम सुचारू रूप से चलने वाले हैं. ऐसे में यदि आपको ATM से पैसे निकालने हैं, यूपीआई पेमेंट करना है, नेट बैंकिंग से संबंधित कोई काम है तो आप उसे कर सकते हैं. हालांकि यदि आपको ब्रांच में जाकर ही कोई काम करना या करवाना है तो उसके लिए आपको बाकी के बचे 24, 25, 29 और 30 जून को जाकर ही करना होगा.
ट्रेन से उतर नहीं पाए और दरवाजा बंद हो गया? वंदे भारत में ऐसी स्थिति में क्या करें