Ketan Agarwal Murder Case: सिया ने चार दिन पहले भी की थी लोहागढ़ किले में केतन की हत्या की कोशिश!, मृतक के पिता का दावा
Newsroompost-Hindi June 24, 2026 01:43 PM

पुणे। महाराष्ट्र के पुणे के रहने वाले केतन विशाल अग्रवाल की मंगेतर और उसके कथित प्रेमी के हाथ हत्या के मामले में अब मृतक के पिता ने एक और दावा किया है। केतन के पिता का कहना है कि पहले भी सिया गोयल ने केतन की हत्या की कोशिश की थी। विशाल अग्रवाल के मुताबिक केतन को 14 जून को भी सिया लोहागढ़ किले ले गई थी। जहां अचानक उसने केतन को धक्का दिया था। केतन फिसला, लेकिन एक झाड़ी पकड़ ली। जिससे उसकी जान बच गई। ये देखते ही सिया सांप-सांप कहकर चीखी और केतन से लिपट गई। नतीजे में केतन ने मान लिया कि सांप देखकर ही सिया उसे बचाना चाहती होगी। सुनिए केतन के पिता ने और क्या कहा।

सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन चौधरी को पुणे पुलिस ने कोर्ट में पेश किया था। जहां से दोनों को तीन दिन की पुलिस रिमांड पर दिया गया। केतन और सिया की सगाई हो चुकी थी। दोनों की शादी इसी साल नवंबर में होनी थी। पुलिस के मुताबिक 18 जून को सिया की बर्थडे थी। बर्थडे मनाने के लिए केतन, सिया, चेतन और एक अन्य दोस्त लोहागढ़ किले गए थे। पुलिस का दावा है कि लोहागढ़ किले के पास सिया और चेतन ने केतन को 400 फिट गहरी खाई में धक्का दे दिया। इसके बाद इस हत्या को हादसे का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने जब घटना की जांच शुरू की, तो उसे बताया गया कि तेज हवा के झोंके से केतन बैलेंस नहीं रख सके और पैर फिसलने से खाई में गिर गए।

केतन की मौत के बाद सिया ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट भी किया था। इस पोस्ट में सिया ने लिखा था ‘तुमने मुझे मेरे जन्मदिन पर छोड़ दिया…तुमने मुझे उस वक्त छोड़ा जब हम शादी करने ही वाले थे…मुझे अब भी समझ नहीं आता कि तुमने मेरे साथ ऐसा क्यों किया…जब मैं तुमसे इतना प्यार करती थी, तो तुमने मुझे क्यों छोड़ दिया? तुम्हारी आत्मा को शांति मिले’। हालांकि, ये सारे पैंतरे अपनाने और खुद को केतन की हत्या का गुनहगार न दिखाने की सिया गोयल की कोशिशें धरी रह गईं। पुलिस अब सिया और उसके कथित प्रेमी चेतन से पूछताछ कर सारे राज उगलवाने की कोशिश कर रही है।

The post Ketan Agarwal Murder Case: सिया ने चार दिन पहले भी की थी लोहागढ़ किले में केतन की हत्या की कोशिश!, मृतक के पिता का दावा appeared first on News Room Post.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.