'है जवानी तो इश्क होना है' में वरुण धवन की मां बनने पर ट्रोल हुईं मौनी रॉय, बोलीं- मुझे फर्क नहीं पड़ता
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क June 24, 2026 02:12 PM

एक्ट्रेस मौनी रॉय पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने पति सूरज नांबियार से सेपरेशन की अनाउंसमेंट की. वहीं प्रोफेशनल लाइफ में वो वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' में नजर आई थीं. 

इस फिल्म में वो वरुण धवन की मां के रोल में थीं. दरअसल, फिल्म में वो वरुण धवन की नकली मां बनी थी. फिल्म में उनके इस रोल के लिए काफी ट्रोल किया गया था. अब मौनी रॉय ने इसे लेकर रिएक्ट किया है. मौनी रॉय ने बताया कि उन्हें इन सब चीजों से फर्क नहीं पड़ता है.

मौनी रॉय ने ट्रोलिंग को लेकर किया रिएक्ट

मौनी रॉय ने न्यूज 18 से कहा, 'मैं इसके बारे में कुछ नहीं कर सकती. मुझे परवाह नहीं क्या बातें हो रही हैं. मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि लोग क्या कहेंगे. ये बड़ी चीज बन गई. मुझे पता है कि मैंने फिल्म में क्या किया है. मुझे पता है कि मेरे डायरेक्टर बहुत खुश हैं और जिनके साथ मैंने फिल्म में काम किया वो बहुत खुश हैं.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by mon (@imouniroy)

Cocktail 2 Box Office Day 5: मंगलवार को भी कॉकटेल 2 कर रही बंपर कलेक्शन, शाम 5 बजे तक कमाई 68 करोड़ के पार

आगे उन्होंने कहा, 'मैं डेविड धवन की बहुत बड़ी फैन हूं. उनकी फिल्में मेरी फ्रेंड्स हैं. वो मेरा कम्फर्ट वॉच हैं. उन्होंने कहा कि ये उनकी आखिरी फिल्म होने वाली है. ये कॉमेडी फिल्म थी. मैं पहली बार कॉमेडी फिल्म कर रही थी. इसीलिए मैं इसे लेकर काफी एक्साइटेड थी. उन्होंने मुझे सारे प्रमोशन से भी दूर रका. ये अच्छा कॉल था. इस वजह से लोगों के मन मेरे रोल को लेकर जिज्ञासा पैदा हुई कि ये क्या कर रही है.'

फिल्म की बात करें तो इसे डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था. इस फिल्म में वरुण धवन, मृणाल ठाकुर, पूजा हेगड़े, मनीष पॉल जैसे स्टार्स थे. फिल्म में मृणाल वरुण की पत्नी के रोल में थीं और पूजा गर्लफ्रेंड के रोल में थीं. पूजा और मृणाल फिल्म में एक साथ प्रेग्नेंट हो जाती हैं और दोनों वरुण के बच्चे की मां बनने वाली होती हैं.

10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊळ बंद 2' ने बॉक्स ऑफिस पर कर दी रिकॉर्ड्स की बारिश, अब 100 करोड़ से कितना दूर?

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.