Ramayan: रामानंद सागर की ‘रामायण’ को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. उस शो का अलग ही फैन बेस रहा है. हालांकि, टीवी पर और भी कई ‘रामायण’ आई हैं, जिसमें से एक है 2012 की ‘रामायण’, जिसे जी टीवी पर शुरू किया गया था. इस शो में शिखा स्वरूप ने कैकेयी का रोल किया था. अब एक्ट्रेस कहां हैं?
शिखा स्वरूप अब सोशल मीडिया पर भी एक्टिव नहीं रहती हैं. एक्ट्रेस पूर्व मिस इंडिया बनी थीं, जिन्होंने 1998 में खिताब जीता था, वो भी कॉलेज के दिनों में. इतना ही नहीं शिखा स्वरूप विदेश और भारत में 400 से ज्यादा शोज में फैशन मॉडल रह चुकी हैं.
उन्हें उस वक्त सबसे लंबी एक्ट्रेस कहा जाता था, क्योंकि शिखा स्वरूप की हाइट 5 फीट 11 इंच थी. 11 फिल्मों में बतौर लीड एक्ट्रेस काम कर चुकी हैं. जिनमें ‘तहलका’, ‘पुलिसवाला गुंडा’, ‘पुलिस पब्लिक’, ‘कायदा कानून’, ‘चीता’ जैसी फिल्में शामिल हैं. शिखा ही टीवी की राजकुमारी चंद्रकांता के रोल में भी दिखीं थीं.