पुणे के केतन अग्रवाल मर्डर केस ने एक बार फिर देश को चौंका दिया है. पहले आम हादसा मानी जा रही केतन की मौत एक खौफनाक और सोचीसमझी हत्या की साजिश निकली, जिसे उसकी 20 साल की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने मिलकर रचा था. केतन और सिया की शादी नवंबर 2026 में फिक्स थी. शादी के लिए राजस्थान में एक आलीशान महल ₹17 करोड़ में बुक किया गया था. मेहमानों के लिए दो प्राइवेट विमान तक बुक किए जा चुके थे. सिया की शादी उस केतन से होने जा रही थी, जिसके पिता पुणे के सबसे अमीर लोगों में गिने जाते हैं.
केतन अग्रवाल का परिवार पुणे के बड़े कारोबारी परिवारों में गिना जाता है. उनका पूरा परिवार पुणे में रहता है और रियल एस्टेट के कारोबार से जुड़ा हुआ है. परिवार की कंपनी का नाम “सक्सेस ग्रुप” है, जो शहर में एक जानी मानी रियल एस्टेट कंपनी है. 26 साल के केतन अग्रवाल इसी पारिवारिक कंपनी में डायरेक्टर और चीफ मार्केटिंग ऑफिसर की जिम्मेदारी संभाल रहे थे.
कितनी संपत्ति का मालिक है परिवारमीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अग्रवाल परिवार की कुल संपत्ति करीब 600 करोड़ रुपये बताई जा रही है. हालांकि कंपनी की वेबसाइट पर इस संबंध में कोई आधिकारिक जानकारी उपलब्ध नहीं है. केतन की मां के अनुसार उनका परिवार एक संयुक्त परिवार है, जिसमें करीब 20 सदस्य साथ रहते हैं.
दादा ने बनाई थी कंपनीसक्सेस ग्रुप की स्थापना वर्ष 2008 में केतन के दादा देवीचंद अग्रवाल ने की थी. वह वर्तमान में कंपनी के चेयरमैन हैं, जबकि केतन के पिता विशाल अग्रवाल कंपनी के सीईओ हैं. कंपनी रियल एस्टेट के साथसाथ हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में भी काम करती है. कंपनी का दावा है कि उसने पुणे में अब तक 214 से अधिक प्रोजेक्ट पूरे किए हैं, जिससे शहर में उसकी मजबूत पहचान का अंदाजा लगाया जा सकता है.
केतन ने अमेरिका से की थी पढ़ाईतीसरी पीढ़ी के केतन अग्रवाल को फैमिली बिजनेस का लीडर माना जाता था. कंपनी के कामकाज में वे पूरी तरह सक्रिय थे. शिक्षा के क्षेत्र में भी उनका रिकॉर्ड शानदार रहा. उन्होंने अमेरिका के बाब्सन एफडब्ल्यू. ओलिन ग्रेजुएट स्कूल ऑफ बिजनेस से एंटरप्रेन्योरशिप में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की थी. इससे पहले उन्होंने सिम्बायोसिस यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन की पढ़ाई पूरी की थी.
शादी के लिए बुक था 17 करोड़ रुपये का पैलेसकेतन अग्रवाल की शादी भी बेहद शाही अंदाज में होने वाली थी. परिवार ने शादी समारोह के लिए उदयपुर के एक भव्य पैलेस को लगभग 17 करोड़ रुपये में बुक किया था. मेहमानों को पुणे से उदयपुर लानेले जाने के लिए दो चार्टर्ड प्लेन भी बुक किए गए थे. दोनों परिवारों में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं. प्रीवेडिंग शूट और अन्य आयोजनों पर भी लाखों रुपये खर्च किए गए थे.