मां ने कहा था धोकर खाना चाहिए…और बच्चे ने गुलाब जामुन के साथ जो किया, देख हंस पड़ेंगे आप!
TV9 Bharatvarsh June 25, 2026 04:43 PM

बच्चों की शरारत और उनकी मासूमियत अक्सर लोगों का दिल जीत लेती हैं. सोशल मीडिया पर आजकल एक ऐसे ही बेहद क्यूट से वीडियो ने ध्यान आकर्षित किया है, जिसे देखकर आप अपनी हंसी नहीं रोक पाएंगे. वायरल क्लिप में एक नन्हे बच्चे ने अपनी मां की बात को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया. दरअसल, मां ने सिखाया था कि खाने से पहले हर चीज को अच्छे से धोना चाहिए. फिर क्या था? बच्चे के सामने जैसे ही गुलाब जामुन आया, उसने बिना सोचे-समझे उसे पानी से धो डाला. आप भी देखिए ये मजेदार वीडियो.

वायरल हो रहे इस वीडियो में दिख रहा है कि बच्चा गुलाब जामुन खाने की तैयारी में है. लेकिन हाइजीन का ध्यान रखते हुए वो उसे सीधे पानी के नीचे ले जाता है और धोने लगता है. मासूम को जरा भी अंदाजा नहीं था कि पानी लगते ही गुलाब जामुन का सारा रस बह जाएगा और उसका स्वाद बिगड़ जाएगा. उसके दिमाग में बस मां की यही सीख थी कि बिना धोए कुछ नहीं खाना है.

इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर @janvibes_jv नाम के अकाउंट पर शेयर किया गया है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. वीडियो पर नेटिजन्स के कमेंट्स भी बड़े मजेदार हैं. एक ने लिखा, भाई ने हाइजीन का पूरा ध्यान रखा है, कोई समझौता नहीं. यह भी पढ़े:19 की उम्र और हर महीने 1Cr की कमाई! इस लड़के की कहानी आपको हैरान कर देगी

दूसरे यूजर ने चुटकी लेते हुए कहा, मम्मी ने कहा धो के खाने को. एक अन्य यूजर ने कमेंट किया, गुलाब जामुन का तो पता नहीं, पर इस बच्चे ने लोगों का स्ट्रेस जरूर धो दिया. लोग लगातार इस बच्चे की मासूमियत पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं, और यह वीडियो तेजी से शेयर किया जा रहा है. यह भी पढ़ें: मौत के मुंह से लौटे टूरिस्ट! पलक झपकते ही फटा ज्वालामुखी, आसमान से बरसे आग के गोले; देखें रूह कंपा देने वाला VIDEO

यहां देखिए वीडियो

View this post on Instagram

A post shared by Japan Wale Bhaiya (@japan_wale_bhaiya)

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.