जियोस्टार पर नहीं आएगा भारत और आयरलैंड का टी20 मैच? जानें कब, कहां और कैसे फ्री में देखें लाइव
नीरज शर्मा June 25, 2026 06:42 PM

भारत और आयरलैंड के बीच पहला टी20 मैच 26 जून को खेला जाएगा. यह मुकाबला बेलफास्ट में खेला जाएगा और टीम इंडिया पहली बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेल रही होगी. इस सबके बीच 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी पर भी सबकी नजरें टिकी होंगी, जो सबसे कम उम्र में भारत के लिए इंटरनेशनल डेब्यू कर सकते हैं.

इस सीरीज में प्रिंस यादव, गुरनूर बराड़ और सूर्यांश शेडगे जैसे युवाओं को मौका मिला है. मगर यह पूरा एक्शन आप किस चैनल और एप पर देख पाएंगे और क्या भारत और आयरलैंड का पहला टी20 मैच आप फ्री में देख सकते हैं?

कहां खेले जाएगा मैच?

भारत और आयरलैंड का पहला टी20 मैच बेलफास्ट में खेला जाएगा.

कब और कहां देखें लाइव?

अगर आप टीवी पर टी20 मैच लाइव देखना चाहते हैं तो यह सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं.

अगर मोबाइल या अन्य एंड्रॉइड डिवाइस पर देखना चाहते हैं तो मैच सोनी लिव एप पर लाइव आएगा.

क्या फ्री में देख सकते हैं?

अगर आपके टीवी के रिचार्ज प्लान में पहले से सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल शामिल हैं, तो एक तरह से टी20 सीरीज के मैच आप फ्री में देख पाएंगे. वहीं सोनी लिव एप पर टी20 मुकाबला देखने के लिए आपको सब्स्क्रिप्शन लेना ही होगा. मोबाइल या एंड्रॉइड डिवाइस पर आप मैच को बिना पैसा खर्च किए लाइव नहीं देख पाएंगे.

भारत का स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उप-कप्तान), रवि बिश्नोई, अभिषेक शर्मा, सूर्यांश शेडगे, प्रसिद्ध कृष्णा, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, ईशान किशन, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, शिवम दुबे, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी

आयरलैंड का स्क्वाड: लोरकान टकर (कप्तान), रॉस अडार, बेन कैलिट्ज, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, मैथ्यू हम्फ्रीज, गैविन होए, मैथ्यू हॉलार्ड, लियाम मैकार्थी, जय मूंद्रा, हैरी टेक्टर, टिम टेक्टर, रूबेन विल्सन

इंग्लैंड में होगा वैभव सूर्यवंशी का अलग 'चेंजिंग रूम', माता-पिता रहेंगे साथ; जानें पूरा माजरा

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.