महीप कपूर एक्ट्रेस सोहा अली खान के पॉडकास्ट में अपीरियंस के दौरान ऑनलाइन ट्रोल्स से लेकर पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ के बारे में बात की. उन्होंने 40 प्लस एज में डेब्यू को लेकर ये भी बताया कि जब करण जौहर ने उन्हें ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के बारे में ऑफर दिया था तो महीप कपूर का रिएक्शन था कि ‘क्या आप थोड़ा पहले नहीं आ सकते थे’. फिलहाल ये सीरीज काफी हिट हुई थी, लेकिन इसी के साथ महीप कपूर को काफी ट्रोल्स का सामना भी करना पड़ा.
महीप कपूर, नीलम कोठारी, भावना पांडे और सीमा सचदेह स्टारर ये सीरीज बॉलीवुड वाइफ्स की लाइफ पर बेस्ड थी. इसके 3 सीजन आ चुके हैं और अब चौथे सीजन को लेकर भी चर्चाएं हैं. महीप कपूर इस वक्त 52 साल की हैं और उन्होंने इस पॉडकास्ट में बढ़ती उम्र को लेकर अपनी राय रखी है और साथ ही बताया कि कैसे जवां रहने का प्रेशर होता है.
जवां रहने का होता है प्रेशरमहीप कपूर से जब पूछा गया कि क्या उन्हें पर्सनली और प्रोफेशनली यंग बने रहने का प्रेशर महसूस होता है तो इसके जवाब में उन्होंने कहां 100 परसेंट. इसके बाद उन्होंने बात करते हुए कहां कि बॉलीवुड वाइव्स में काम करने का मौका उन्हें 48 की एज में मिला और ये एक महिला के लिए बहुत ही अनसर्टेन टाइम होता है, क्योंकि इस वक्त उम्र बढ़ रही होती है. ये मेनोपॉज फेज होता है और आपको ट्रोल किया जाने लगता है, लोग कमियां उजागर करने लगते हैं.
बुरी तरह हो गई थीं परेशानमहीप कपूर बताती हैं कि इस तरह की बातों से वो बुरी तरह परेशान हो गईं और उनका मन किया कि बस वो इतना कह सकें ‘भाड़ में जाओ’. वह कहती हैं कि मुझे हैरानी इस बात की हुई की ट्रोल करने वालों में महिलाएं भी शामिल थीं. हालांकि उन्होंने कहा कि अब मुझे समझ आ गया है कि ये सब तब होता है जब लोग आपसे इनसिक्योर हो जाते हैं. ‘फैबुलस लाइव्स ऑफ बॉलीवुड वाइव्स’ के बाद मैं थोड़ी और भी बेबाक हो गई. महिलाओं को एजिंग को खुलकर अपनाना चाहिए और इसपर गर्व होना चाहिए.
Image: maheepkapoor/insta
क्या महिलाओं पर है ज्यादा दबाव?महीप कपूर ने इस पॉडकास्ट में बात करते हुए कहा कि अक्सर उम्र के साथ पुरुषों को ज्यादा अट्रैक्टिव माना जाता है. उन्होंने जॉर्ज क्लूनी और डेविड बेकहम का एग्जांपल भी दिया और कहा कि झुर्रियां, सफेद बाल होने के बावजूद..उन्हें आज भी हैंडसम माना जाता है, जबकि एंटरटेनमेंट वर्ल्ड में काम करने वाली महिलाओं को उम्र बढ़ने के साथ शायद ही ऐसी एक्सेप्टेंस मिलती हो.
महीप कपूर की पर्सनल लाइफअपनी लाइफ के बारे में महीप कपूर हमेशा ही खुलकर बात करने के बारे में जानी जाती हैं. वह एक जूलरी डिजाइनर होने के साथ ही अब टेलीविजन पर्सनालिटी भी हैं. एक्टर संजय कपूर के साथ उनकी लव स्टोरी किसी फिल्मी स्टोरी से कम नहीं है. कपल के दो बच्चे…बेटी शनाया कपूर और बेटा जहान है.
ये भी पढ़ें: थाईलैंड से पति संग सोनाक्षी ने शेयर की प्यार भरी तस्वीरें, कैप्शन में कह दी बड़ी बात