नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली और उत्तराखंड में कई जगह खालिस्तानी आतंकी हमला कर सकते हैं। इस खुफिया जानकारी के बाद दिल्ली और उत्तराखंड में सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। सूत्रों के हवाले से इंडिया टीवी ने बताया है कि दिल्ली और उत्तराखंड में कई अहम मंदिरों पर खालिस्तानी आतंकी हमला कर सकते हैं। मंदिरों के अलावा बड़े नेता, दिल्ली और उत्तराखंड में रेलवे स्टेशन, थाने और सरकारी दफ्तर भी खालिस्तानी आतंकियों के निशाने पर हैं। बीते दिनों एक ई-मेल के मिलने के बाद दिल्ली और उत्तराखंड में हाई अलर्ट घोषित किया गया है।
अफसरों के पास जो ई-मेल पहुंचा था, उसमें दावा किया गया है कि दिल्ली और उत्तराखंड में आतंकी हमले करने की खालिस्तानियों ने साजिश रची है। अलर्ट जारी होने के बाद दिल्ली और उत्तराखंड पुलिस समेत खुफिया एजेंसियां मुस्तैद हैं। जिन अहम जगहों पर आतंकी हमला हो सकता है, वहां की सुरक्षा बढ़ाई गई है और चौकसी रखी जा रही है। जो ई-मेल आया था, उसे भेजने वाले और स्थान की तलाश भी दिल्ली पुलिस कर रही है। बता दें कि पहलगाम हमले के बाद भारत ने साफ कहा था कि ऑपरेशन सिंदूर को स्थगित किया जा रहा है, लेकिन अब अगर पाकिस्तान के किसी संगठन की ओर से एक भी आतंकी हमला किया गया, तो एक बार फिर सैन्य कार्रवाई होगी।

पाकिस्तान पहले ही भारत में सीमापार आतंकवाद फैलाने के मामले में दुनिया के सामने बेनकाब हो चुका है। इस वजह से उसके यहां पलने वाले लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद जैसे आतंकी संगठनों ने अपने आका पाकिस्तान को बचाने के लिए अलग-अलग मुखौटा संगठन खड़े किए हैं। ऐसे में पाकिस्तान खुद को पाक साफ दिखाने के लिए अपने यहां बैठे खालिस्तानी आतंकी आकाओं के जरिए हमला करा सकता है। पाकिस्तान पहले भी खालिस्तानी आतंकियों के जरिए पंजाब में काफी खून-खराबा करवा चुका है। बीते कुछ साल से पाकिस्तान की ओर से ड्रोन के जरिए नशा और हथियार भी पंजाब में भेजे जा रहे हैं।
The post Threat Of Terror Attack: दिल्ली और इस राज्य में खालिस्तानी आतंकी हमले की आशंका, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर appeared first on News Room Post.