नई दिल्ली। महाराष्ट्र में रविवार को होने वाली टीईटी (शिक्षक पात्रता परीक्षा) परीक्षा से एक दिन पहले ठाणे में पेपर लीक होने की जानकारी सामने आई है। फिलहाल महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने अगले आदेाश तक महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू कर दी है। पूरे राज्य में लगभग 4 लाख 28 हजार अभ्यर्थी टीईटी परीक्षा में बैठने वाले थे और इसके लिए प्रदेश में 1,428 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इससे पहले 2025 में भी कोल्हापुर में पेपर लीक हुआ था।
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद का कहना है कि निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से परीक्षा आयोजित कराना उसकी प्राथमिकता है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस को महाराष्ट्र टीईटी का पेपर लीक होने की जानकारी मिली थी। गोपनीय सूचना के आधार पर पुलिस ने 27 जून की सुबह छापेमारी की। वहां से कुछ प्रश्नपत्र प्राप्त हुए। पुलिस ने महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद के अधिकारियों को भी मौके पर बुलाया गया और उनसे संबंधित प्रश्नपत्र की जांच करने को कहा गया। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि जो प्रश्नपत्र पुलिस ने बरामद किया था वो टीईटी के प्रश्नपत्र से मेल रहा था। इसके बाद इस मामले को गंभीरता से लेते हुए परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया है।

वहीं प्रश्नपत्र लीक होने और परीक्षा स्थगित होने से अभ्यर्थियों में निराशा है। उधर, इस पूरी घटना से एक बार फिर सरकारी परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। बता दें कि अभी हाल ही में नीट यूजी 2026 का पेपर भी लीक हो गया था जिसके बाद देशभर में काफी हो हल्ला हुआ। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने जांच के बाद 3 मई को हुए नीट के पेपर को रद्द कर दिया था और 21 जून को दोबारा परीक्षा कराई गई। इस पूरे मामले की जांच सीबीआई कर रही है और इसमें कई गिरफ्तारियां भी हुई हैं।
The post Maharashtra TET Paper Leaked In Thane : परीक्षा से एक दिन पहले ठाणे में टीईटी का पेपर लीक, महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद ने अगले आदेश तक स्थगित किया एग्जाम appeared first on News Room Post.