वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर फैंस उत्साहित थे, जिन्हे पहली बार नेशनल टीम में जगह मिली है. हालांकि उन्हें आयरलैंड के खिलाफ हुए पहले टी20 में खेलने का मौका नहीं मिला, जिस पर कई फैंस नाराज दिखे. ये नाराजगी गुस्से में बदल गई, जब भारत आयरलैंड से बुरी तरह हार गई. इस बीच कई फैंस ने पूर्व क्रिकेटर संजय मांजरेकर के पोस्ट को लेकर उन्हें भी घेरा, जिसमें उन्होंने कहा कि ओपनर्स के साथ छेड़छाड़ नहीं करने अच्छा किया.
संजय मांजरेकर ने वैभव सूर्यवंशी को आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में नहीं खिलाने के फैसले का समर्थन किया. उन्होंने इसे सही ठहराते हुए ड्रेसिंग रूम में शान्ति और काबिलियत को अहमियत दी जानी चाहिए. हालांकि भारत की हार के बाद फैंस पूर्व क्रिकेटर के इस पोस्ट की आलोचना करने लगे.
भारत की प्लेइंग 11 आई तो पुष्टि हुई कि वैभव सूर्यवंशी आयरलैंड के खिलाफ पहले टी20 में डेब्यू नहीं करेंगे. मैच से पहले अटकलें थी कि 15 वर्षीय बल्लेबाज डेब्यू कर सकते हैं, क्योंकि हर स्तर पर उन्होंने खुद को साबित किया और IPL 2026 में अपने प्रदर्शन से धूम मचाई. मांजरेकर इसके समर्थन में थे कि उन्हें नहीं खिलाया. उन्होंने लिखा, "भारत ने अच्छा फैसला किया कि शानदार फॉर्म में चल रहे ओपनर्स के साथ छेड़छाड़ नहीं की, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप जीत में अहम रोल निभाया."
मांजरेकर ने आगे लिखा, "बाहर की बातें बाहर ही रहनी चाहिए. ड्रेसिंग रूम में शांति और प्रतिभा को प्राथमिकता दी जानी चाहिए.
यह भी पढ़ें- आयरलैंड की B टीम ने भी इंडिया को रौंद दिया! महिला खिलाड़ियों ने मनाया जश्न; वीडियो वायरल
दूसरी तरफ इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर रखने के फैसले से हैरान दिखे. उन्होंने एक्स पर लिखा कि वह हैरान है कि वर्तमान में टी20 के सबसे शानदार खिलाड़ी को भारत ने नहीं खिलाया.
यह भी पढ़ें- दूसरे T20 में खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? शर्मनाक हार के बाद उठ रही है मांग; गौतम गंभीर पर भड़के फैंस
पहला मौका है जब आयरलैंड क्रिकेट टीम ने भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में क्रिकेट मैच जीता है. इससे पहले खेले गए 8 टी20 में भारत जीती थी. अब भारत दूसरा और सीरीज का आखिरी टी20 जीतकर सीरीज बराबर कर सकती है.