आयरलैंड की B टीम ने भी इंडिया को रौंद दिया! महिला खिलाड़ियों ने मनाया जश्न; वीडियो वायरल
शिवम June 28, 2026 04:12 AM

आयरलैंड की टीम को 'बी' टीम इसलिए कहा जा रहा था क्योंकि उनके 6 मुख्य खिलाड़ी चोट के कारण इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. माना जा रहा था कि स्टार खिलाड़ियों से सजी हुई भारतीय क्रिकेट टीम आयरलैंड को हरा देगी. लेकिन आयरलैंड ने घरेलू मैदान पर एक बड़ा उलटफेर करते हुए इतिहास रचा. ये पहला मौका है जब इस टीम ने भारत के खिलाफ किसी भी फॉर्मेट में कोई मैच जीता है. इस पर महिला खिलाड़ियों का वीडियो भी वायरल हो रहा है.

महिला खिलाड़ियों का वीडियो वायरल

आयरलैंड महिला क्रिकेट टीम इस समय इंग्लैंड में है, जहां टी20 विश्व कप खेला जा रहा है. आयरलैंड टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है, हालांकि टीम का आखिरी मैच वेस्टइंडीज से होना बाकी है. सभी महिला खिलाड़ी भारत बनाम आयरलैंड मैच को एक साथ बैठकर देख रहे थे. अपने देश को जीतते हुए देखना उनके लिए शानदार था, जिसकी खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही थी.

क्रिकेट आयरलैंड ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज से इस मोमेंट का वीडियो शेयर किया. जैसे ही अर्शदीप सिंह कैच आउट हुए, सभी महिला प्लेयर्स चिल्लाने लगे, खुशी से झूम उठे और कमरा तालियों की आवाज से गूंज उठा.

यह भी पढ़ें- श्रेयस अय्यर ने किस पर फोड़ा हार का ठीकरा? जानिए आयरलैंड से शर्मनाक हार के बाद क्या बोले कप्तान

गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों में फ्लॉप टीम इंडिया

पहले मैच में भारत की गेंदबाजी और बल्लेबाजी, दोनों खराब रही. प्रसिद्ध कृष्णा ने एक ही ओवर में 3 लगातार छक्के खाए, इस ओवर में कुल 27 रन गए. उन्होंने 4 ओवरों में 57 रन लुटाए और कोई विकेट नहीं ले सके. वाशिंगटन सुंदर से एक ही ओवर करवाया, जिसमें उन्होंने 19 रन खर्चे. हर्षित राणा प्रभावी रहे, जिन्होंने 4 ओवरों में 24 रन देकर 3 विकेट लिए. अर्शदीप सिंह ने 4 ओवरों में 28 रन देकर 2 विकेट लिए.

यह भी पढ़ें- 'मुझे विश्वास नहीं हो रहा...', वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने पर इंग्लैंड के पूर्व कप्तान हुए हैरान, कह दी बड़ी बात

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के 7 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए और पूरी टीम 148 पर सिमट गई. आयरलैंड ने 34 रनों से इस मुकाबले को जीत लिया. अभिषेक शर्मा ने 20 गेंदों में 50 रनों की अच्छी पारी खेली, लेकिन उन्हें छोड़कर और कोई नहीं चला. संजू सैमसन 5, ईशान किशन 1 और श्रेयस अय्यर 3 रन बनाकर आउट हुए. तिलक वर्मा ने 21 गेंदें खेलकर सिर्फ 19 रन बनाए, वाशिंगटन ने 12 गेंदों में 9 रन बनाए.

शिवम दुबे ने थोड़ा संघर्ष किया, लेकिन वो भी 25 रन बनाकर आउट हो गए. मैथ्यू होलार्ड को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने 3 विकेट चटकाए.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.