भारत के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में 2029 तक 4.2 लाख करोड़ रुपए तक के निवेश आने की संभावना: रिपोर्ट
Indias News Hindi June 29, 2026 08:42 PM

New Delhi, 29 जून . India के एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर में वर्ष 2029 तक 4.2 लाख करोड़ रुपए तक का निवेश आने की संभावना है. Monday को जारी ब्रिकवर्क रेटिंग्स की एक रिपोर्ट में यह बात कही गई है.

इस रिपोर्ट के अनुसार, इस अनुमान में वित्त वर्ष 2026 तक घोषित और लागू किए जा रहे प्रोजेक्ट्स की लगभग 3.7 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाएं शामिल हैं. इसके अलावा, वर्ष 2029 तक शुरू होने वाली नई परियोजनाओं में करीब 50,000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त निवेश होने की संभावना जताई गई है.

रिपोर्ट में कहा गया है कि रिकॉर्ड यात्री संख्या और एयरपोर्ट शुल्क (टैरिफ) में बढ़ोतरी के कारण वित्त वर्ष 2026 में एयरपोर्ट सेक्टर की परिचालन आय (ऑपरेटिंग रेवेन्यू) में मजबूत वृद्धि दर्ज की गई. वहीं वित्त वर्ष 2027 में भी घरेलू हवाई यात्रा में लगातार बढ़ोतरी और एयरपोर्ट नेटवर्क के विस्तार के चलते राजस्व में अच्छी बढ़ोतरी जारी रहने की उम्मीद है.

रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2026 के दौरान एयरपोर्ट सेक्टर में बड़े पैमाने पर क्षमता विस्तार किया गया. क्षेत्रीय एयरपोर्टों का विकास और टर्मिनलों के आधुनिकीकरण का काम तेज हुआ, ताकि घरेलू हवाई यात्रा में लगातार बढ़ रही मांग को पूरा किया जा सके.

ब्रिकवर्क रेटिंग्स के सीनियर डायरेक्टर (रेटिंग्स) नीरज राठी ने कहा कि घरेलू हवाई यात्रा में मजबूत मांग, टियर-2 शहरों में एयरपोर्ट नेटवर्क के विस्तार और नवी Mumbai तथा जेवर जैसे नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट शुरू होने से हवाई यात्री यातायात में 8 से 10 प्रतिशत की वृद्धि होने की संभावना है. उनके अनुसार, इन कारणों से अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा में आई सुस्ती का असर काफी हद तक संतुलित हो जाएगा.

रिपोर्ट में कहा गया है कि अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्रा की वृद्धि फिलहाल धीमी पड़ गई है, जिसका मुख्य कारण उड़ानों पर प्रतिबंध, ईंधन की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में जारी तनाव है.

रिपोर्ट के मुताबिक, India की कुल अंतरराष्ट्रीय हवाई यात्री संख्या में 38 से 40 प्रतिशत हिस्सेदारी केवल पश्चिम एशिया की है. ऐसे में इस क्षेत्र में जारी अस्थिरता का सीधा असर भारतीय विमानन उद्योग पर पड़ रहा है.

नीरज राठी ने कहा कि इन चुनौतियों के कारण वित्त वर्ष 2027 की पहली छमाही में वृद्धि सीमित रह सकती है. हालांकि, दूसरी छमाही में एयरलाइंस के शीतकालीन यात्रा सीजन के लिए नई उड़ानें शुरू करने और नए एयरपोर्ट पूरी क्षमता से संचालन शुरू करने के बाद यात्री संख्या और मांग में तेज सुधार देखने को मिल सकता है.

रिपोर्ट के अनुसार, एयरपोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर सेक्टर का क्रेडिट आउटलुक स्थिर बना हुआ है. हालांकि नए टर्मिनलों और विस्तार परियोजनाओं पर भारी निवेश के कारण निकट भविष्य में नकदी प्रवाह (कैश फ्लो) पर दबाव रहेगा, लेकिन लगातार बढ़ती यात्री संख्या इस उद्योग की वृद्धि को बनाए रखेगी.

रिपोर्ट में बताया गया है कि वित्त वर्ष 2026 में एयरपोर्ट ऑपरेटरों का परिचालन मार्जिन बढ़कर 53.8 प्रतिशत रहने का अनुमान है, जबकि पिछले वर्ष यह 44.4 प्रतिशत था. इसका मुख्य कारण नए टर्मिनलों का संचालन शुरू होना है.

वहीं वित्त वर्ष 2027 में यह मार्जिन बढ़कर 54.5 प्रतिशत तक पहुंचने का अनुमान है, क्योंकि विस्तारित टर्मिनलों के शुरू होने से एयरपोर्ट ऑपरेटरों को रिटेल स्टोर, व्यावसायिक सेवाओं और एयरपोर्ट शुल्क से अधिक आय प्राप्त होगी.

रिपोर्ट में कहा गया है कि एयरपोर्ट सेक्टर को Government की यूडीएएन (उड़े देश का आम नागरिक) योजना से बड़ा समर्थन मिल रहा है, जिसके तहत वित्त वर्ष 2036 तक 2.88 लाख करोड़ रुपए के पूंजीगत निवेश का प्रावधान किया गया है.

इसके अलावा, ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजनाओं में 100 प्रतिशत प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) की अनुमति भी इस क्षेत्र में निवेश और विकास को नई गति देने में अहम भूमिका निभाएगी.

डीबीपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.