डिग्री धरी की धरी रह गई! इस गन्ने का जूस वाले भैया के 'देसी दिमाग' के फैन हुए बिजनेसमैन, जानिए क्यों?
TV9 Bharatvarsh June 29, 2026 08:43 PM

आजकल सोशल मीडिया पर एक गन्ने के रस वाले भैया का रेट कार्ड खूब वायरल हो रहा है. लोग इनके बिजनेस सेंस के कायल हो गए हैं. अक्सर हमें लगता है कि यूनिट इकोनॉमिक्स और रिसोर्स मैनेजमेंट जैसे भारी-भरकम शब्द सिर्फ टाई-सूट पहनने वाले कॉर्पोरेट दिग्गजों के लिए हैं, लेकिन इस देसी दुकानदार ने बिना किसी डिग्री के सबको धंधे का असली गणित समझा दिया है. हुआ यूं कि LinkedIn पर अनन्या नारंग नाम की एक यूजर ने गन्ने के इस ठेले की फोटो शेयर की, जिसके बाद से लोग इस पर लगातार चर्चा कर रहे हैं.

ठेले पर लिखे रेट देखकर कोई भी पहले तो चकरा जाएगा. बर्फ के साथ गन्ने का रस 25 रुपए, बिना बर्फ का 30 रुपए और हाफ ग्लास के 20 रुपए. देखने में अजीब लगता है कि बर्फ एक्स्ट्रा देने पर दाम कम कैसे हो गए. क्या ये छपाई की गलती है? असल में इसके पीछे एक गजब का दिमाग है.

समझिए इसके पीछे का असली ‘देसी गणित’

इसके पीछे की सीधी-सी कैलकुलेशन यह है. जब गिलास में बर्फ डाली जाती है, तो वो गिलास का करीब 25% से 30% हिस्सा घेर लेती है. यानी दुकानदार को उसमें असली गन्ने का रस कम डालना पड़ता है. बर्फ की लागत गन्ने के रस से बहुत कम होती है, जिससे ग्लास की कुल लागत घट जाती है.

अगर ग्राहक बिना बर्फ का जूस मांगता है, तो दुकानदार को पूरा 100% शुद्ध गन्ने का रस देना पड़ता है. इसमें उसका कच्चा माल ज्यादा खर्च होता है. इसी एक्स्ट्रा लागत को वसूलने के लिए उसने कीमत 5 रुपए ज्यादा रखी है. लिंक्डइन पोस्ट पर एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, इस शख्स ने बिना किसी कॉलेज डिग्री के यूनिट इकोनॉमिक्स का वो सबक सिखा दिया है, जिसे समझने में बड़े-बड़े स्टार्टअप्स करोड़ों रुपए फूंक देते हैं. यह भी पढ़ें: मोहब्बत की ऐसी भयानक सजा! जानिए कौन है Sylvie Yasmina, जो पाकिस्तान में 12 साल से भोग रही थी नरक

इस पोस्ट के कमेंट सेक्शन में ज्यादातर यूजर्स का यही कहना है कि धंधा करने के लिए किसी महंगी डिग्री की नहीं, बल्कि जमीनी हकीकत, अपने कस्टमर और अपने प्रोडक्ट को समझने की जरूरत होती है. इस छोटे से ठेले वाले भाई ने साबित कर दिया कि असली बिजनेस मैनेजमेंट किताबों से नहीं, बल्कि रोजमर्रा के तजुर्बे से आता है. यह भी पढ़ें: क्या इंसान इतने गिर सकते हैं? पालतू कुत्ते के साथ इस कपल ने जो किया, जानकर खौल उठेगा खून!

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.