UP Police एसआई भर्ती फिजिकल टेस्ट के शेड्यूल में बदलाव, नई तारीखें जारी, नया एडमिड कार्ड डाउनलोड करना हाेगा
TV9 Bharatvarsh June 29, 2026 09:43 PM

UP Police SI Bharti 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व पदोन्नती बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर यानी यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती 2025 फिजिकल टेस्ट (PET) के शेड्यूल में बदलाव किया है, जिसके तहत कैंडिडेट्स के लिए PET की नई तारीखों का ऐलान कर दिया है. इसके साथ ही UPPRPB ने कई कैंडिडेट्स के एग्जामिनेशन सेंटर में भी बदलाव किया है. अब इन कैंडिडेट्स को फिजिकल टेस्ट यानी PET के लिए नया एडमिड कार्ड डाउनलोड करना होगा. UPPRPB ने भारी बारिश के कारण फिजिकल टेस्ट यानी PET का नया शेड्यूल जारी किया है.

आइए, विस्तार से पूरा मामला जानते हैं. जानते हैं कि यूपी पुलिस एसआई भर्ती 2025 फिजिकल टेस्ट का नया शेड्यूल क्या है. जानेंगे कि पहले कब से कब तक PET का आयोजन होना था. विस्तार से पूरा मामला समझते हैं.

अब 1 और 2 जुलाई को PET

UPPRPB की तरफ से पहले यूपी पुलिस एसआई भर्ती फिजिकल टेस्ट का आयोजन 29 और 30 जून को किया जाना था. इसके एडमिड कार्ड भी जारी कर दिए गए थे, लेकिन भारी बारिश को देखते हुए UPPRPB ने फिजिकल टेस्ट के शेड्यूल को रद् कर दिया है. इसकी जगह संशोधित शेड्यूल जारी किया है, जिसके तहत पहले 29 जून को जिन भी कैंडिडेट्स का फिजिकल टेस्ट होना था, वह अब 1 जुलाई को आयोजित किया जाएगा. इसी तरह, 30 जून को प्रस्तावित फिजिकल टेस्ट अब 2 जुलाई को आयोजित किया जाएगा.

अब सबका एग्जामिनेशन सेंटर लखनऊ

UPPRPB ने यूपी पुलिस एसआई भर्ती फिजिकल टेस्ट की तारीख के साथ ही एग्जामिनेशन सेंटर भी बदला है. पहले 29 जून को गोरखपुर पुलिस लाइन में फिजिकल टेस्ट प्रस्तावित था. अब गोरखपुर की जगह लखनऊ पीएससी मैदान में ही एसआई भर्ती के लिए फिजिकल टेस्ट का आयोजन किया जाएगा.

4543 पदों पर होनी भर्ती

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती व पदोन्नती बोर्ड (UPPRPB) ने उप निरीक्षक नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर यानी यूपी पुलिस सब इंस्पेक्टर (SI) भर्ती का नोटिफिकेशन 2025 में जारी किया था. कुल 4543 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए थे. आवेदन व लिखित परीक्षा प्रक्रिया पूरी होने के बाद फिजिकल टेस्ट के आयोजन की तैयारी है. बोर्ड इसी साल इस भर्ती प्रक्रिया को पूरा करने की घोषणा कर चुका है.

कितनी लगानी हाेगी दौड़ ?

यूपी पुलिस SI भर्ती 2023 की लिखित परीक्षा और उसके बाद डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन और शारीरिक मानक परीक्षण (PST) में सफल हुए कैंडिडेट्स की अब शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) होगी. इसमें पुरुष कैंडिडेट्स को 4.8 किलोमीटर दौड़ 28 मिनट में पूरी करनी होगी. तो वहीं महिला कैंडिडेट्स को 2.4 किलोमीटर दौड़ 16 मिनट में पूरी करनी होगी.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.