आलिया भट्ट और शरवरी स्टारर ‘ऐल्फा’ वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की पहली महिला-प्रधान एक्शन फिल्म है. फिल्म में दोनों एक्ट्रेस दमदार एजेंट के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म में अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम भूमिकाओं में हैं. ये फिल्म 3 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
हुमा कुरैशी स्टारर ‘बेबी डू डाई डू’ एक डार्क कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है. फिल्म की कहानी रहस्य, अपराध और मजेदार ट्विस्ट से भरपूर होगी. दर्शकों को इसमें कॉमेडी और सस्पेंस का अनोखा मेल देखने को मिलेगा. ये फिल्म 3 जुलाई को थिएटर्स में दस्तक दे रही है.
अजय देवगन की ‘धमाल 4’ पॉपुलर कॉमेडी फ्रेंचाइजी की अगली कड़ी है. फिल्म में एक बार फिर हंसी-मजाक, गलतफहमियां और फुल एंटरटेनमेंट देखने को मिलेगा. यह फिल्म पूरे परिवार के लिए मनोरंजन का पैकेज होने वाली है. फिल्म 10 जुलाई को रिलीज हो रही है.
‘द इंडिया स्टोरी’ एक भावनात्मक और सामाजिक मुद्दों पर आधारित फिल्म है. इसका निर्देशन चेतन डीके ने किया है. फिल्म में काजल अग्रवाल, श्रेयस तलपड़े, तृषा सरदा, मुरली शर्मा, मनीष वाधवा, अतुल तिवारी, कमलेश सावंत और शाम माशिलकर अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. ये फिल्म 24 जुलाई को रिलीज हो होने वाली है.
‘दुल्हनिया ले आएगी’ एक फैमिली ड्रामा और कॉमेडी फिल्म है, जिसका निर्देशन आकाशादित्य लामा ने किया है. फिल्म में खुशाली कुमार, महेश मांजरेकर और पीयूष मिश्रा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे. फिल्म 24 जुलाई को रिलीज हो रही है.