Airtel Plan: 28 दिन की वैलिडिटी और 15 OTT ऐप्स, लॉन्च हुआ ये सस्ता प्लान
TV9 Bharatvarsh July 02, 2026 07:43 PM

Airtel ने 200 रुपए वाला नया रिचार्ज प्लान लॉन्च किया है, इस प्लान के साथ आप लोगों को 28 दिन की वैलिडिटी दी जाएगी. साथ ही ये प्लान कई एंटरटेनमेंट बेनिफिट्स और अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलता है. 200 रुपए वाला ये नया एयरटेल प्लान उन ग्राहकों के लिए है जो एक्स्ट्रा डेटा और प्रीमियम OTT कंटेंट का एक्सेस चाहते हैं.

Airtel 200 Plan के फायदे

इस एयरटेल प्रीपेड प्लान के साथ आपको 28 दिन की वैधता और 30 जीबी हाई स्पीड डेटा दिया जाएगा. कंपनी की तरफ से Unlimited 5G Data दिया जा रहा है जिसे आप अपने मौजूदा प्लान के डेटा खत्म होने के बाद इस्तेमाल कर पाएंगे, लेकिन तब जब आप कंपनी के 5जी नेटवर्क वाले एरिया में होंगे और दूसरा आपके पास 5जी स्मार्टफोन होगा. ये प्लान Reliance Jio के 200 रुपए वाले ओटीटी पास को टक्कर दे सकता है.

Jio Hotstar Mobile Subscription

200 रुपए वाले इस प्लान के साथ आप लोगों को 28 दिन की वैलिडिटी वाला जियो हॉटस्टार मोबाइल दिया जाएगा जिसकी कीमत 149 रुपए है जिससे कि आप मोबाइल डिवाइस पर लाइव स्पोर्ट्स, फिल्में, हॉटस्टार स्पेशल और बाकी कंटेंट को एन्जॉय कर पाएं.

(फोटो- एयरटेल)

28 दिनों के लिए Airtel Xstream Play Premium भी दिया जा रहा है, इसके ज़रिए Airtel Xstream Play प्लेटफ़ॉर्म पर लायंसगेट प्ले, सोनी लिव, Aha Premium, चौपाल, SunNXT और कई अन्य सहित 18 से ज्यादा OTT प्लेटफॉर्म का एक्सेस मिलेगा.

डेटा खत्म होने के बाद कितने लगेगा चार्ज?

प्लान की जानकारी के अनुसार, 30GB के तय कोटे से ज्यादा डेटा इस्तेमाल करने पर 50 पैसे प्रति MB के हिसाब से चार्ज लगेगा. यह ऐड-ऑन उन प्रीपेड यूज़र्स के लिए एक अतिरिक्त रिचार्ज के तौर पर बनाया गया है जो एक ही रिचार्ज से अपना डेटा बढ़ाना चाहते हैं और OTT स्ट्रीमिंग चाहते हैं.

जियो का 200 रुपए वाला प्लान

जियो का 200 रुपए वाला ओटीटी पास भी 28 दिन की वैधता और 30 जीबी डेटा ऑफर करता है. इस प्लान के साथ कंपनी की तरफ से जियो हॉटस्टार, यूट्यूब प्रीमियम, अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का फायदा मिलेगा. इस प्लान के साथ कुल 16 ओटीटी ऐप्स का फायदा मिलता है.

ये भी पढ़ें- 7000mAh बैटरी-12GB रैम और 50MP कैमरा, लॉन्च हुआ ये दमदार फोन

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.