आम महोत्सव कल से, 800 प्रजातियां होंगी शामिल
Tarunmitra July 02, 2026 11:42 PM

लखनऊ। हर वर्ष की तरह इस साल भी तीन दिवसीय आम महोत्सव का शुभारंभ कल तीन जुलाई को होगा। इसमें करीब आम की करीब 800 प्रजातियां शामिल होंगी।  गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित इस आम महोत्सव का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ करेंगे। इसके अलावा इस बार मौसम की बेरु खी के कारण प्रदेश में आम का उत्पादन करीब 20 प्रतिशत तक घटने का अनुमान उघान विभाग लगा रहा है। 
उघान भवन में गुरवार को उद्यान राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह ने पत्रकारों को बताया कि तीन जुलाई को इस भव्य आम महोत्सव का शुभारंभ किया जायेगा। साथ ही  4 जुलाई को लखनऊ के 'जन भवन' में आम क्रेता-विक्रेता सम्मेलन का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें देश-विदेश के खरीदार और उत्पादक हिस्सा लेंगे। उन्होंने बताया कि इस महोत्सव में सात श्रेणियों और 56 वर्गों में 800 से अधिक आम की प्रजातियां प्रदर्शित की जाएंगी। इस अवसर पर एक प्रदर्शनी भी लगायी जायेगी जिसमें आम के पौधे भी बिक्री के लिए भी उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने लोगों से अपील की कि महोत्सव से कम से कम एक आम का पौधा खरीदकर उसका रोपण अवश्य करें, ताकि पर्यावरण संरक्षण के साथ फल उत्पादन को भी बढ़ावा मिल सके।
उघानमंत्री ने बताया कि महोत्सव में उत्तर प्रदेश के अलावा मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के उद्यान विभागों के प्रतिनिधि, प्रगतिशील बागवान और निर्यातक भाग लेंगे। बागवानों के लिए उन्नत बागवानी तकनीक, तुड़ाई उपरांत प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण तथा विपणन से जुड़ी विशेष कार्यशालाओं का भी आयोजन किया जाएगा। बच्चों के लिए आम खाने की प्रतियोगिता और आम से बने व्यंजन इस महोत्सव का प्रमुख आकर्षण होंगे। साथ ही आम की विभिन्न प्रजातियों की प्रदर्शनी, तकनीकी सत्र और किसानों व खरीदारों के बीच संवाद सहित कई कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

राज्यमंत्री ने बताया कि उत्तर प्रदेश आम उत्पादन में देश में पहले स्थान पर है। प्रदेश के 3.27 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में करीब 61.96 लाख मीट्रिक टन आम का उत्पादन होता है, जो देश के कुल उत्पादन का 26.22 प्रतिशत है। उन्होंने बताया कि आम के निर्यात को बढ़ावा देने के लिए लखनऊ, सहारनपुर, वाराणसी और अमरोहा में आधुनिक मैंगो पैक हाउस स्थापित किए गए हैं। जेवर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास टेस्टिंग एवं ट्रीटमेंट सेंटर का निर्माण भी किया जा रहा है। वहीं, इस वर्ष किसानों को लगभग 1.50 करोड़ फल बैग वितरित किए गए हैं और पुराने आम के बागों के कैनोपी प्रबंधन पर 40 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।
इस अवसर पर उघान निदेशक भानु प्रकाश राम, अपर निदेशक सृष्ठि धवन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। 


16 देशों में आम निर्यात करता है यूपी 


दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि दशहरी, लंगड़ा, चौसा, लखनऊ सफेदा, रटौल, गौरजीत और आम्रपाली जैसी प्रजातियां देश-विदेश में अपनी विशेष पहचान रखती हैं। उत्तर प्रदेश का आम वर्तमान में 16 देशों में भेजा जा रहा है। इसमें  ब्रिटेन, संयुक्त अरब अमीरात, सऊदी अरब, मलेशिया, सिंगापुर, कुवैत, न्यूजीलैंड, बेल्जियम, जापान, इटली, कतर, रूस सहित कई देश शामिल है। 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.