शादी या एक उम्र के बाद तोंद यानी बैली फैट का निकलना नॉर्मल है. निकला हुआ पेट लुक खराब कर देता है और कभी-कभी तो शर्मिंदगी की वजह भी बनता है. निकली हुई तोंद को अंदर करने के लिए घरेलू नुस्खे आजमाए जाते हैं. इनमें से एक रोजाना गुनगुना नींबू पानी पीना भी है. क्या ये सच में बैली फैट को अंदर कर सकता है. फैट बर्निंग बेनिफिट के चक्कर में इसे रोजाना पिया जाता है पर हर किसी को फायदा मिले ये जरूरी नहीं है. इसलिए मिथक बनी रहती है कि रोजाना एक गिलास नींबू पानी पीने से बैली फैट कम होने लगता है.
आज के समय में फिट बॉडी या दूसरे हेल्थ बेनिफिट्स के लिए डिटॉक्स ड्रिंक पिए जाते हैं. इन्हीं में से एक वॉर्म लेमन वाटर भी है. इस आर्टिकल में एक्सपर्ट के जरिए जानें क्या ऐसा सच में होता है? या फिर ये महज एक मिथक है.
क्या सच में पेट की चर्बी कम करता है नींबू पानी?डायटिशियन ऋचा शर्मा (कंसल्टेंट डाइटेटिक्स, कैलाश दीपक हॉस्पिटल) का कहना है कि गुनगुने पानी में एक चम्मच नींबू का रस डालकर पीने से पेट की चर्बी कम नहीं होती. नींबू पानी पीने से सिर्फ पेट की चर्बी कम हो जाएगी, ऐसा कोई साइंटिफिक प्रूफ नहीं है. न ही नींबू पानी में ऐसा कोई फैट बर्निंग असर होता है जो खास तौर पर पेट के आसपास की चर्बी को कम कर दे.
ऐसे करता है फायदालेकिन इसका मतलब ये भी नहीं है कि नींबू पानी का कोई फायदा ही नहीं है. एक्सपर्ट कहती हैं कि अगर आप कोल्ड ड्रिंक, मीठी चाय या दूसरे शुगर वाले ड्रिंक्स की जगह नींबू पानी पीती हैं, तो आपकी रोज़ की कैलोरी कम हो सकती है. इससे समय के साथ वेट लॉस में मदद मिल सकती है.
साथ ही, शरीर में पानी की कमी न हो तो पेट भरा हुआ भी महसूस होता है और बार बार कुछ खाने की क्रेविंग कम हो सकती है. लेकिन वेट लॉस नींबू की वजह से नहीं, बल्कि कैलोरी कम होने की वजह से होता है.
नींबू में विटामिन सीएक नींबू में लगभग 30 से 40 मिलीग्राम विटामिन सी होता है, जो आपकी रोज़ की विटामिन सी की जरूरत को पूरा करने में मदद करता है. इसलिए नींबू पानी डाइट में विटामिन सी जोड़ने का एक आसान तरीका हो सकता है, लेकिन इसे वेट लॉस का इलाज या नुस्खा नहीं मानना चाहिए.
एक्सपर्ट कहती हैं कि पेट की चर्बी किसी एक ड्रिंक, एक खाने की चीज या घरेलू नुस्खे से कम नहीं होती. हमारा शरीर एक ही जगह से फैट कम नहीं करता, बल्कि ओवरऑल फैट कम होता है.
ध्यान रखें ये बातेंडाइटिशियन कहती हैं कि अगर पेट की चर्बी कम करनी है, तो बैलेंस्ड डाइट, रोज़ की फिजिकल एक्टिविटी और ऐसी हेल्दी आदतें ज़रूरी हैं जिन्हें आप लंबे समय तक फॉलो कर सकें. अगर आपको नींबू पानी पसंद है, तो आप इसे अपनी हेल्दी रूटीन का हिस्सा बना सकती हैं. लेकिन इसे वेट लॉस या पेट की चर्बी कम करने का कोई मैजिक सॉल्यूशन मत समझिए.