रांची, 2 जुलाई . भाजपा प्रवक्ता संदीप वर्मा ने जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर दिल्ली में होने वाले विरोध-प्रदर्शन, पश्चिम बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडा फेंके जाने की घटना और राम मंदिर डोनेशन मामले में चल रही एसआईटी जांच समेत कई मुद्दों पर अपनी प्रतिक्रिया दी.
दिल्ली में जम्मू-कश्मीर की विभिन्न Political पार्टियों द्वारा राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग को लेकर किए जाने वाले विरोध-प्रदर्शन पर संदीप वर्मा ने कहा कि भाजपा जनसंघ के समय से ही राष्ट्रीय एकता और अखंडता के मुद्दे पर प्रतिबद्ध रही है. डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उस वक्त ही यह कहा था कि एक देश में एक प्रधान, एक निशान और एक विधान, राष्ट्रीय एकता और अखंडता के लिए सबसे ज्यादा जरूरी है. इसी के तहत आर्टिकल-370 और 35ए को Prime Minister Narendra Modi के नेतृत्व वाली Government और गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में केंद्र Government ने समाप्त करने का काम किया.
उन्होंने कहा कि 370 हटने के बाद जम्मू-कश्मीर का माहौल बदला है और विकास को गति मिली है. उसके बाद से पूरे देशभर के लोग कश्मीर जा रहे हैं. जिस तरह का वातावरण बदला, जिस तरह से आतंकवाद वहां पैर पसारे हुए था, आज वहां डेवलपमेंट हो रहा है. आज फिर से वहां की Government अपने हितों को ध्यान में रखकर अगर ऐसा कोई प्रयास करती है तो भारतीय जनता पार्टी इसकी घोर भर्त्सना करती है.
जमशेदपुर मर्डर केस में भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी द्वारा Police के खिलाफ First Information Report दर्ज करने की मांग पर संदीप वर्मा ने Jharkhand Government की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए. उन्होंने कहा कि वर्तमान की प्रदेश Government किसी भी तरह से अपराध को रोकने के लिए गंभीरता नहीं दिखा रही है. पूरे प्रदेश में आप देख सकते हैं कि वर्तमान डीजीपी एडहॉक बेसिस पर नियुक्त हैं. उनके रिटायरमेंट के बाद Government ने उन्हें एक्सटेंशन दिया है. यूपीएससी और केंद्र Government के नियमों को ताक पर रखा गया है. खराब Policeिंग की वजह से पूरे प्रदेश में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं. हद तो तब हो गई जब जमशेदपुर में Police कस्टडी से अपराधियों ने एक व्यक्ति की नृशंस हत्या कर दी और Police मूकदर्शक बनकर खड़ी रही. मुझे लगता है कि इन पर First Information Report भी होनी चाहिए और कठोर कार्रवाई भी होनी चाहिए.
पश्चिम बंगाल में महुआ मोइत्रा पर अंडा फेंके जाने की घटना और भाजपा कार्यकर्ताओं पर लगाए गए आरोपों पर वर्मा ने कहा कि बांग्ला में एक कहावत है, ‘जेतो दोष नंदो घोष’. भाजपा पर आरोप लगाने से पहले उन्हें अपने भीतर झांककर देखना चाहिए. हमारी पार्टी ऐसी किसी भी घटना का समर्थन नहीं करती है, लेकिन एक कहावत है कि ‘जैसी करनी वैसी भरनी’. जिस तरह का अत्याचार तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने वहां के लोगों पर किया, आज जब जनता का गुस्सा तृणमूल नेताओं पर फूट रहा है तो उन्हें दिक्कत हो रही है.
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा इस तरह की घटनाओं का कभी समर्थन नहीं करती, लेकिन उन्हें यह भी देखना चाहिए कि उन्होंने वहां किस तरह के अत्याचार किए. किस तरह महिलाओं की सरेआम हत्या होती थी, लोगों को दौड़ा-दौड़ाकर मारा जाता था. आज जब इस तरह की घटनाएं खुद उनके साथ हो रही हैं तो उन्हें तकलीफ हो रही है.”
रितब्रत बनर्जी के नेतृत्व वाले तृणमूल कांग्रेस के बागी गुट की चुनाव आयोग से मुलाकात पर संदीप वर्मा ने कहा कि यह पूरी तरह तृणमूल कांग्रेस का आंतरिक मामला है. इस पर किसी भी तरह की टिप्पणी करना सही नहीं होगा. जो भी कार्रवाई होगी, वह चुनाव आयोग के समक्ष रखे गए तथ्यों और बागी गुट द्वारा बताए गए सांसदों एवं विधायकों के समर्थन के आधार पर होगी. इसमें हमारी कोई भूमिका नहीं है.
राम मंदिर डोनेशन मामले में चल रही एसआईटी जांच पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि प्रदेश Government इस मामले को गंभीरता से ले रही है. इस काम को लेकर प्रदेश Government गंभीर भी है और सक्षम भी है. योगी के नेतृत्व में जो भी उचित कार्रवाई होगी, वह की जाएगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा. आस्था से खिलवाड़ जैसे कांग्रेस करती है, वह भाजपा नहीं होने देगी. आस्था से खिलवाड़ करने वालों को भाजपा कठोर दंड देगी. कांग्रेस इस मुद्दे पर राजनीति कर रही है.
–
/