बालटाल बेस कैंप पहुंचे कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा, अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा
Indias News Hindi July 03, 2026 04:42 AM

बालटाल, 2 जुलाई . जम्मू-कश्मीर Government में कैबिनेट मंत्री सतीश शर्मा ने Thursday को बालटाल बेस कैंप पहुंचकर अमरनाथ यात्रा की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने यात्रा से जुड़े विभिन्न इंतजामों की समीक्षा की और कहा कि श्रद्धालुओं के लिए रहने, साफ-सफाई, स्वास्थ्य सेवाओं, सुरक्षा, राशन, परिवहन और अन्य आवश्यक सुविधाओं की पर्याप्त व्यवस्था की गई है. इस दौरान उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां कहीं भी कमियां सामने आएंगी, उन्हें जल्द दूर किया जाएगा.

से बातचीत में सतीश शर्मा ने कहा कि मैं तमाम इंतजाम, प्रशासन, हमारी Government के सभी आला अधिकारियों, Chief Minister उमर अब्दुल्ला और केंद्र Government का धन्यवाद कर रहा हूं. इतनी बड़ी संख्या में लोगों का यहां आना भोले बाबा के प्रति गहरी श्रद्धा को दिखाता है. श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है. आज 2300 से ज्यादा लोग यहां पर हैं. हमारी भी 35 के करीब गाड़ियां फ्री सेवा के रूप में दी जा रही हैं. एसआरटीसी की गाड़ियों का बहुत महत्वपूर्ण रोल है. राशन की व्यवस्था पुख्ता है. मौसम तो खैर हमारे हाथ में नहीं, लेकिन फिर भी बहुत ज्यादा संख्या में लोग आ रहे हैं.

मंत्री ने स्वीकार किया कि कुछ स्थानों पर व्यवस्थाओं में कमियां सामने आई हैं. जम्मू में कहीं-कहीं पता चला है कि कुछ कमियां रही हैं, लेकिन हम कोशिश करेंगे उनको निवारण करें. केंद्र Government, राज्य Government और यहां की फोर्सेज का कोआर्डिनेशन बहुत जरूरी है. हालांकि, कई बार कमियां होती हैं जब दो पावर सेंटर्स होते हैं, लेकिन भोले बाबा की कृपा से सब दूर होगा.

श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग खुले दिल से यात्रियों का स्वागत कर रहे हैं. भोले भक्तों की यात्रा मंगलमय हो. जम्मू-कश्मीर के लोग हाथ जोड़कर और बाहें फैलाकर उनका स्वागत कर रहे हैं. यह यात्रा बताती है हिंदुस्तान का सही रूप. हिंदू, मुस्लिम, सिख, ईसाई मिलकर यह यात्रा करवाते हैं. रियासी से ही 10 हजार से ज्यादा लोग हैं. तो यह खूबसूरती है कि यह भोलेनाथ के भक्त जो हैं, उनका स्वागत जम्मू-कश्मीर के लोग कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि वह स्वयं पिछले दिन से बालटाल में मौजूद हैं और व्यवस्थाओं की लगातार निगरानी कर रहे हैं. जो कमियां हैं, उनको दूर करने की कोशिश करेंगे, लेकिन इंतजाम अभी तक बेहतरीन हैं. तैयारियों का विवरण देते हुए मंत्री ने कहा, “सारी तैयारी है. सोलर लाइट्स बेहतरीन तरीके से लगी हैं. कमियां रहेंगी क्योंकि लोगों का फ्लो बहुत ज्यादा हो गया, लेकिन हम उन्हें दूर करने की कोशिश करेंगे.

कैबिनेट मंत्री ने भरोसा जताया कि प्रशासन, केंद्र Government, जम्मू-कश्मीर Government और सुरक्षा एजेंसियों के समन्वय से अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित, सुचारू और सफल बनाने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं और श्रद्धालुओं की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है.

/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.