Diljit Dosanjh: दिलजीत दोसांझ ने पंजाबी सिनेमा से लेकर बॉलीवुड तक खूब नाम कमाया है. वो अपनी एक्टिंग और सिंगिंग, दोनों के जरिए करोड़ों लोगों के दिलों में बसते हैं. दुनियाभर में उनके चाहने वाले हैं. हाल ही में उन्होंने एक ऐसा खुलासा किया है, जिसने उनके तमाम चाहने वालों को थोड़ा परेशान कर दिया है.उन्होंने हाल ही बताया है कि उन्हें अब से लगभग 11 साल पहले यानी साल 2015 में गॉल ब्लैडर में पथरी होने के बारे में पता चला था.
डॉक्टर ने बताया था कि उनके गॉल ब्लैडर में 12 mm की पथरी है. उन्होंने इस बारे में अपने परिवार को भी नहीं बताया था. साथ ही एक दोस्त की सलाह पर उन्होंने ऑपरेशन न करवाने का फैसला किया था. पथरी की वजह से कभी उन्हें कोई दिक्कत नहीं हुई, लेकिन फिर भी वो एहतियातन अपने साथ हमेशा दवाई रखते हैं.
पेट में दर्द की दिक्कतदिलजीत दोसांझ ने वोग को दिए इंटरव्यू में कहा, “मेरे गॉल ब्लैडर में 11 या 12 mm की पथरी है. 2015 में मैं डॉक्टर के पास गया था, क्योंकि मेरे पेट में थोड़ा दर्द हो रहा था. उन्होंने मेरी जांच की थी. उसके बाद उन्होंने मुझसे कहा था कि तुम्हारे गॉल ब्लैडर में पथरी है. तो फिर मैंने डॉक्टर से कहा कि ठीक है, तो अब क्या करना है. उन्होंने कहा था कि ऑपरेशन करवाना पड़ेगा.”
दिलजीत के दोस्त की सलाहदिलजीत ने आगे बताया, “उस समय मुझे मेरे एक दोस्त ने कहा था कि अगर इससे तुम्हें कोई परेशानी नहीं हो रही है तो तुम ऑपरेशन क्यों करवाना चाहते हो. 2015 से 2026 तक, मैंने कोई ऑपरेशन नहीं करवाया. मुझे उससे कोई दिक्कत भी नहीं हो रही है. मुझे लगता है कि वो खत्म हो गई है, लेकिन सावधानी के तौर पर मैं दवा साथ लेकर चलता हूं. मैं इसका इस्तेमाल नहीं करता. मैंने अपने परिवार या दोस्तों को भी नहीं बताया इस बारे में.”
ये भी पढ़ें-
Thalapathy Vijay के फैंस के लिए गुड न्यूज, महीनों का इंतजार होगा खत्म, जल्द ही Jana Nayagan को CBFC से मिलेगी हरी झंडी
ईठा के लिए वसूले 15 करोड़, अब अगली फिल्म के लिए इतनी मोटी रकम मांग रहीं श्रद्धा कपूर?
बहरहाल, प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो दिलजीत आखिरी बार डायरेक्टर इम्तियाज अली की फिल्म मैं वापस आऊंगा में दिखे हैं. ये फिल्म 12 जून को रिलीज हुई. इसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. 21 दिनों ये फिल्म वर्ल्डवाइड 79.74 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर चुकी है.