ग्वालियर: गायब कान्हा जी को खोजकर लाने वाले को मिलेगा 5 हजार का इनाम, आईजी ने दिए जांच टीम बनाने का आदेश
Indias News Hindi July 03, 2026 12:43 PM

ग्वालियर, 2 जुलाई . Madhya Pradesh के ग्वालियर से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है. यहां एक महिला के लड्डू गोपाल गायब हो गए हैं, जिनकी जांच और खोज के लिए एक टीम का गठन किया गया है. महिला का दावा है कि लड्डू गोपाल उसके सपने में आ रहे हैं और खुद को कष्ट में बता रहे हैं.

विजया शर्मा नाम की महिला ने से बातचीत में कहा कि 29 जनवरी को बहन के साथ महाराजवाड़ा में हम लोग कान्हा जी के शृंगार का सामान लेने गए थे. किसी दुकान पर कान्हा जी छूट गए. तब से हम काफी परेशान हैं. रातभर सो नहीं पाते. वह हमारे सपने में आते हैं.

महिला ने बताया कि महज तीन दिन बाद ही कान्हा जी मेरी दीदी के सपने में आए और उस घर को दिखाया, जहां उन्हें रखा गया है. हम उस घर पर भी गए, जो सपने में दिखाई दिया था. Police से मदद मांगी, लेकिन कोई मदद नहीं मिली. Police को सबूत और तथ्य चाहिए होते हैं.

उन्होंने कहा कि वह सपने में आकर बता रहे हैं कि वह दुखी हैं और उन्हें चोट लगी हुई है. Police से जब कोई मदद नहीं मिली तो मैं आईजी से मिलने गई. आईजी ने हमारी शिकायत को गंभीरता से लिया और एक टीम गठित कर जांच के आदेश दे दिए हैं.

महिला ने यह भी कहा कि कान्हा जी मेरे लिए मेरे भाई जैसे हैं. मैं उन्हें भगवान से भी बढ़कर मानती हूं. अगर Police ईमानदारी से काम करे तो कान्हा जी जरूर मिल जाएंगे. पहले मैंने कान्हा जी के बारे में सूचना देने वाले के लिए 1100 का इनाम रखा था, लेकिन अब 5 हजार का इनाम रखा है, क्योंकि वह बहुत कष्ट में हैं.

महिला ने कहा कि जिसके पास भी मेरे कान्हा जी हैं, उन्हें वापस कर दे. मैं उन्हें और भी सजे-धजे कान्हा जी दे दूंगी. कान्हा जी को मेरी मां लेकर आई थीं, वह भी हम लोगों के जन्म से पहले. अब मेरी मां का देहांत हुए पांच साल से अधिक का समय बीत चुका है. मैं और मेरी दीदी ही उनका ख्याल रखती हैं. मेरी दीदी का कान्हा से काफी लगाव है.

एएमटी/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.