Bobby Deol Reaction On Batwara 1947 Teaser: सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947 का टीजर रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं. दमदार अंदाज और भावनाओं से भरपूर इस टीजर को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. वहीं, इस बीच सनी देओल के छोटे भाई और एक्टर बॉबी देओल का रिएक्शन भी सामने आया है. उन्होंने टीजर शेयर करते हुए भाई सनी के लिए प्यार भरा नोट लिखा है और उन्हें बेस्ट बताया है.
बॉबी देओल ने ‘बंटवारा 1947’का टीजर देखने के बाद सनी देओल की जमकर तारीफ की है. उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि उनके भाई सबसे बेहतरीन हैं और उन्हें उन पर गर्व है. बॉबी का यह प्यार भरा संदेश सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
ये भी पढ़ें: Lock Upp 2: फेम के लिए कर रही है ड्रामाश्रेया कालरा पर भड़कीं धीरज धूपर की पत्नी विन्नी अरोड़ा
बॉबी ने की भाई सनी की तारीफबॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर बंटवारा 1947 का टीजर शेयर किया है और बड़े भाई सनी की जमकर तारीफ की है. पोस्ट शेयर करते हुए एक्टर ने कैप्शन में लिखा- “भैया आप बेस्ट हो…फिल्म को लेकर बहुत एक्साइटेड हूं. आपको और पूरी टीम को बहुत-बहुत शुभकामनाएं. टीजर शानदार है. मुझे पूरी उम्मीद है कि ये फिल्म में लोगों को बहुत पसंद आने वाली है.”
बॉबी के इस पोस्ट पर सनी ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने कमेंट सेक्शन में हार्ट इमोजी भेजा है. दोनों भाईयो का प्यार फैंस को भी खूब पसंद आ रहा है.
कब रिलीज होगी ‘बंटवारा 1947’
View this post on Instagram
A post shared by Bobby Deol (@iambobbydeol)
बंटवारा 1947 इसी साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म में सनी के साथ प्रीति जिंटा, शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल जैसे कई स्टार नजर आने वाले हैं. फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शन ने बनाया है. फैंस को अब फिल्म की रिलीज का इंतजार है.
बॉबी देओल का वर्कफ्रंटबॉबी देओल इस वक्त अपनी फिल्म ऐल्फा को लेकर चर्चा में है. एक्टर की फिल्म शुक्रवार 3 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक दे रही है. इस फिल्म में आलिया भट्ट और शरवरी मुख्य भूमिकाओं में हैं. फिल्म को लेकर पहले से ही दर्शकों का खूब क्रेज देखने को मिल रहा है.
ये भी पढ़ें: Welcome To The Jungle: हर किसी को बराबर दिशा पाटनी और जैकलीन के छोटे रोल पर क्या बोले अहमद खान?