राम मंदिर मामले की एसआईटी जांच जारी, दोषियों पर होगी कार्रवाई: ओम प्रकाश राजभर
Indias News Hindi July 04, 2026 03:43 PM

Lucknow, 4 जुलाई . भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन Saturday से दो दिवसीय Lucknow दौरे पर रहेंगे. उनके कार्यक्रम को लेकर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने Friday की देर रात तक पदाधिकारियों के साथ बैठक की.

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के प्रस्तावित दौरे पर उत्तर प्रदेश Government के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के नाते विभिन्न राज्यों का दौरा करना उनका दायित्व है. उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है और चुनाव नजदीक आने के कारण संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं से संवाद स्थापित करने तथा पार्टी के समर्थन को और व्यापक बनाने के उद्देश्य से उनका दौरा महत्वपूर्ण है.

उन्होंने कहा कि संगठन को सशक्त करना और कार्यकर्ताओं से नियमित संपर्क बनाए रखना किसी भी राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी होती है और इसी उद्देश्य से उनका उत्तर प्रदेश का दौरा आयोजित किया जा रहा है.

राम मंदिर चढ़ावा मामले पर ओपी राजभर ने कहा कि इस घटना से देशभर के लोग नाराज हैं और Government मामले को गंभीरता से ले रही है. उन्होंने बताया कि मामले की निष्पक्ष जांच के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है. अब तक आठ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है और उनसे पूछताछ जारी है. जांच के आधार पर जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

राजभर ने कहा कि विपक्ष का काम रैली और आंदोलन करना है, लेकिन Government कानून के अनुसार कार्रवाई कर रही है. राम मंदिर ट्रस्ट ने भी स्पष्ट किया है कि मामले की जांच के लिए Government ने एसआईटी का गठन किया है और पूरी प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रही है. Government की प्राथमिकता है कि चढ़ावे की राशि से जुड़े किसी भी प्रकार के अनियमितता के मामले में दोषियों को बख्शा न जाए.

5 जुलाई को होने वाले उद्धव ठाकरे के प्रस्तावित ‘राम रक्षा’ आंदोलन पर प्रतिक्रिया देते हुए राजभर ने कहा कि उन्हें Maharashtra में जो करना है, करने दें. उत्तर प्रदेश में कानून अपना काम कर रहा है, और जांच एजेंसियां पूरी गंभीरता से मामले की पड़ताल कर रही हैं. उन्होंने दोहराया कि किसी भी दोषी को संरक्षण नहीं मिलेगा.

डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.