सीक्रेट लव ट्रायंगल में कत्ल! शरीर पर जख्म और बगल में कंडोम के पैकेट… पलट गई भागलपुर के बिल्डर हत्याकांड की कहानी
TV9 Bharatvarsh July 06, 2026 03:43 PM

Bhagalpur Builder Murder Case: बिहार के ​भागलपुर जिले में शहर के चर्चित बिल्डर बजरंगी हत्याकांड में एक ऐसा सनसनीखेज मोड़ आया है, जिसने पुलिस की पूरी जांच की दिशा ही बदल दी. शुरुआत में जिसे एक बिजनेस रंजिश या पार्टनर का खेल समझा जा रहा था. वह असल में प्यार, धोखे और साजिश की एक उलझी हुई कहानी निकली. इस सनसनीखेज वारदात में ​पार्टनर नहीं, बल्कि कातिल तो महिला निकली. आइए जानते हैं कि इस हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी.

बीते गुरुवार को जब बजरंगी की हत्या हुई, तो पुलिस का पहला शक उसके बिजनेस पार्टनर और दोस्तों पर गया. पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में लिया, उनके घरों की तलाशी ली, लेकिन हाथ कुछ नहीं लगा, लेकिन जब पुलिस ने क्राइम सीन को बारीकी से देखा, तो वहां मिले कंडोम के खाली पैकेट और मृतक के शरीर पर बने जख्मों के निशानों ने कहानी बदल दी, मृतक के शरीर पर जख्म ज्यादा गहरे नहीं थे.

प्रेमिका ने की थी बिल्डर बजरंगी की हत्या

पुलिस को हाथ लगे इन सुरागों ने इशारा किया कि कातिल कोई पुरुष नहीं, बल्कि एक महिला है. इसके बाद मोबाइल लोकेशन के आधार पर उसकी प्रेमिका सीमा को दबोचा गया, जिसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. पूछताछ में जो खुलासा हुआ, उसने सबको चौंका दिया. बजरंगी की जिंदगी में सिर्फ सीमा ही नहीं थी, बल्कि एक और महिला मित्र भी थी, जिससे वह लगातार संपर्क में था.

इस दूसरी महिला से बजरंगी का रिश्ता करीब 5 से 7 साल पुराना था. साल 2015 में पति से अलग होने के बाद वह बजरंगी के करीब आई थी. बजरंगी उसे न सिर्फ आर्थिक मदद देता था, बल्कि उसे नौकरी दिलाने का झांसा भी दे रहा था. बजरंगी दोनों ही महिलाओं को अपने जाल में फंसाए हुए था. वह अपनी कातिल प्रेमिका सीमा को भी भागलपुर में स्थायी रूप से बसाने के लिए नौकरी लगवाने की जुगाड़ में था.

सीमा को रास नहीं आया बजरंगी का डबल गेम

इसके लिए उसने सीमा के आधार और पैन कार्ड जैसे जरूरी दस्तावेजों का इस्तेमाल अपने कारोबार और प्रॉपर्टी एग्रीमेंट में भी किया था, लेकिन सीमा को बजरंगी का यह डबल गेम रास नहीं आ रहा था. वह जानती थी कि बजरंगी उसके सामने ही दूसरी महिला से फोन पर बात करता है. इसी गुस्से और रंजिश के चलते सीमा ने बीते गुरुवार को बजरंगी को मौत के घाट उतार दिया. हत्या करने के बाद, सीमा कमरे से अपने वह तमाम दस्तावेज समेटकर फरार हो गई थी, जिन्हें पुलिस ने बाद में बरामद किया.

दूसरी महिला से भी पूछताछ

पुलिस ने दूसरी महिला से भी पूछताछ की है, लेकिन इस हत्याकांड में उसकी कोई संलिप्तता नहीं पाई गई है. वहीं, इश्क और धोखे के इस खूनी खेल का पर्दाफाश करते हुए पुलिस ने मुख्य आरोपी प्रेमिका सीमा को जेल पीछे भेज दिया है. इस हत्याकांड की चर्चा जिले भर में हो रही है.

ये भी पढ़ें – बिजली के झटके दिए, प्राइवेट पाॅर्ट में घोंपा पेचकस; युवक से हैवानियत

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.