दक्षिण कोरिया में डेमोक्रेटिक पार्टी नेतृत्व की दौड़ शुरू, पूर्व प्रधानमंत्री किम भी दावेदार
Indias News Hindi July 06, 2026 05:43 PM

सोल, 6 जुलाई . दक्षिण कोरिया की सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक पार्टी (डीपी) के भीतर नेतृत्व की दौड़ तेज हो गई है. पूर्व Prime Minister और चार बार के सांसद किम मिन-सेओक ने Monday को पार्टी प्रमुख पद के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा कर दी.

योनहाप न्यूज एजेंसी के अनुसार, किम ने कहा कि वे President ली जे-म्युंग के नेतृत्व वाली Government की सफलता के लिए पार्टी में व्यापक सुधार लाना चाहते हैं. उन्होंने यह घोषणा ग्वांगजू शहर में की, जिसे देश में उदारवादी पार्टी का पारंपरिक गढ़ माना जाता है.

उन्होंने कहा, ” पिछले एक वर्ष में पार्टी जनता के समर्थन को Political सफलता में बदलने में पूरी तरह सफल नहीं रही है, इसलिए अब बड़े बदलाव जरूरी हैं.” किम ने कहा कि डेमोक्रेटिक पार्टी को फिर से मजबूत और जीतने वाली पार्टी बनाना होगा, जैसा कि पहले ली जे-म्युंग के नेतृत्व में देखा गया था.

किम ने यह भी चेतावनी दी कि यदि नेतृत्व में बदलाव नहीं हुआ तो पार्टी आगामी आम चुनावों में हार का सामना कर सकती है. उन्होंने पार्टी सदस्यों से उनके समर्थन की अपील की.

पूर्व पीएम ने कहा कि बड़े बदलावों की आवश्यकता है. उन्होंने दावा किया, ” डीपी आम लोगों का समर्थन हासिल नहीं कर पाई है. यही कारण है कि जैसी चुनावी जीत की अपेक्षा है वैसी मिल नहीं पा रही है और अहम मुकाबलों में हम चूक जा रहे हैं.”

हाल के स्थानीय चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी ने 16 में से 12 मेयर और गवर्नर सीटें जीती थीं, लेकिन सोल जैसे अहम मुकाबलों में उसे हार मिली थी.

किम मिन-सिओक President ली के करीबी सहयोगी माने जाते हैं. वे जुलाई 2025 में Prime Minister बने थे और पिछले सप्ताह उन्होंने पद छोड़ दिया.

अब वे पार्टी नेतृत्व की दौड़ में सांसद जंग चुंग-राए और पूर्व पार्टी प्रमुख सॉन्ग यंग-गिल के खिलाफ मुकाबला कर सकते हैं.

केआर/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.