भोपाल सशक्त और समृद्ध राजधानी बनेगी : सीएम मोहन यादव
Indias News Hindi July 06, 2026 05:43 PM

Bhopal 6 जुलाई Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव ने कहा है कि Bhopal सबसे समृद्ध और सशक्त राजधानी बनने जा रही है . Chief Minister मोहन यादव ने संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सतगढ़ी में मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा कन्वेंशन सेंटर एवं सतगढ़ी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क की आधारशिला रखी जाएगी. Bhopal सबसे समृद्ध और सशक्त राजधानी बनने जा रहा है.

उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश वो राज्य है जहां सबसे कम बेरोजगार दर है, अब हर क्षेत्र में हमारा प्रदेश तेजी से आगे बढ़ रहा है. आधिकारिक जानकारी में बताया गया है कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम प्रदेश की औद्योगिक विकास यात्रा में एक महत्वपूर्ण पड़ाव सिद्ध होगा. कार्यक्रम में देश एवं प्रदेश के लगभग 200 से अधिक प्रमुख उद्योगपति, निवेशक तथा उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि शामिल होंगे.

लगभग 173 एकड़ क्षेत्र में विकसित होने वाला डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क, Bhopal एवं आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार का नया आधार बनेगा.यह परियोजना वर्क-लिव-ग्रो मॉडल पर आधारित होगी, जिसमें उद्योगों के साथ कौशल विकास, नवाचार तथा गुणवत्तापूर्ण जीवन के लिए आवश्यक सुविधाओं का समन्वित विकास किया जाएगा.इस परियोजना से 15 हजार से अधिक प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होंगे.

परियोजना की एक प्रमुख विशेषता यह है कि यहां विकसित किया जाने वाला विश्वस्तरीय कन्वेंशन एवं एग्जिबिशन सेंटर होगा, जो Bhopal को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय आयोजनों के लिए नई पहचान प्रदान करेगा.पार्क को पर्यावरण-अनुकूल एवं स्मार्ट औद्योगिक क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा.

एसएनपी/पीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.