सीएम योगी पर पूरा भरोसा
महंत नृत्य गोपालदास ने पत्र में कहा कि मंदिर में हुई कथित दान-चोरी से वे अत्यंत आहत हैं। इस तरह के कृत्य के लिए जिम्मेदार लोगों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। उन्हें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री पर पूरा विश्वास है कि वे इस मामले में दोषियों को बख्शेंगे नहीं। उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
राम के नाम पर राजनीति ना हो
बैठक से पहले जारी इस पत्र के अंत में महंत ने कहा है कि यह मामला करोड़ों हिंदुओं की आस्था से जुड़ा है। भगवान श्रीराम के नाम पर किसी भी प्रकार की राजनीति नहीं होनी चाहिए। ALSO READ: अयोध्या चढ़ावा विवाद को लेकर सोमवार को होगी ट्रस्ट की बैठक, ट्रस्टी चंपत राय समेत कई अहम मुद्दों पर होगा फैसला
आज महंत नृत्य गोपाल दास की अध्यक्षता में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक होनी है। बैठक में महासचिव चंपत राय और ट्रस्टी अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर अंतिम फैसला हो सकता है। एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट, वित्तीय दस्तावेज, नई प्रशासनिक व्यवस्था और सीईओ की नियुक्ति जैसे अहम मुद्दों पर भी बैठक में चर्चा की संभावना है।
गौरतलब है कि चंदा चोरी मामले में पुलिस ने अब तक 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। विवाद सामने आने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं।