टोक्यो में भारत-जापान मित्रता पर जोर, भारतीय दूतावास ने जापानी संसद सदस्‍यों का जताया आभार
Indias News Hindi July 07, 2026 01:42 AM

टोक्यो, 6 जुलाई . जापान में भारतीय दूतावास ने Monday को जापान की संसद (डाइट) के सदस्यों का भारत-जापान साझेदारी को मजबूत करने में दिए गए समर्थन के लिए धन्यवाद किया.

दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “चार्ज डी’अफेयर्स मधु सूदन ने संवैधानिक डेमोक्रेटिक पार्टी के प्रतिनिधि जुनिची मिजुओका और उनकी पार्टी के डाइट सदस्यों का स्वागत किया. India और जापान के बीच साझेदारी के लिए आपके मजबूत समर्थन के लिए हम दिल से धन्यवाद करते हैं.”

मधु सूदन ने दिन में पहले पूर्व Prime Minister शिजो आबे की एक रेट्रोस्पेक्टिव एग्जि‍बिशन भी देखी.

दूतावास ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर लिखा, “चार्ज डी’अफेयर्स मधु सूदन ने मिसेज अकी आबे (शिंजो आबे की पत्नी) के निमंत्रण पर मैंने टोक्यो में उस प्रदर्शनी का दौरा किया, जो दिवंगत पूर्व Prime Minister शिंजो आबे के जीवन और उनकी विरासत को दिखाती है. यह प्रदर्शनी बहुत भावुक करने वाली थी, जिसमें उनके विजन, नेतृत्व और उनके महत्वपूर्ण योगदान को सम्मान दिया गया है.”

दूतावास के अनुसार, इस प्रदर्शनी में Prime Minister Narendra Modi का शिंजो आबे के लिए भेजा गया शोक संदेश भी दिखाया गया था. साथ ही, शिंजो आबे की ओर से भारतीय संसद में दिया गया ऐतिहासिक भाषण भी प्रदर्शित किया गया, जिससे India और जापान की गहरी दोस्ती और सम्मान को फिर से महसूस किया जा सका.

दूतावास ने आगे लिखा, “पूर्व Prime Minister आबे के शब्द ‘हमें अपने सपने को खत्म नहीं होने देना चाहिए’ आज भी हमारे दिलों में वैसे ही गूंजते हैं. हम उनके विचारों और भावना को आगे बढ़ाएंगे और भारत-जापान की दोस्ती और सहयोग को और मजबूत करेंगे.”

इससे पहले, मई में अकी आबे ने भारतीय दूतावास का दौरा किया था. उन्होंने अपने दिवंगत पति की India के प्रति गहरी दोस्ती और Prime Minister Narendra Modi के साथ उनके संबंधों को याद किया था.

भारतीय दूतावास ने कहा था कि ‘पूर्व Prime Minister शिंजो आबे, जो जापान के सबसे महान नेताओं में से एक थे, India के सच्चे मित्र थे.’

दूतावास ने बताया था कि राजदूत नगमा एम. मलिक ने मेहमान को बताया कि India में लोग आज भी शिंजो आबे को बहुत सम्मान और प्यार से याद करते हैं. अकी आबे ने भी मोदी और शिंजो आबे की दोस्ती को याद किया और अपने सामाजिक कार्यों और युवाओं के साथ किए जा रहे कामों के बारे में बात की.

एवाई/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.