आलिया भट्ट की ये दो तस्वीरें भी एक्शन सीन के दौरान की है. उन्होंने वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बारिश में गुंडे को मारती हुई दिखाई दे रही हैं. इसे देखकर कहा जा सकता है कि ये शूट के दौरान परफेक्शन लाने के लिए की गई प्रैक्टिस का शानदार हिस्सा है.
इस तस्वीर में आलिया भट्ट अपने फिल्म कैरेक्टर एजेंट के ब्लैक कॉस्टयूम में ही नजर आ रही हैं, लेकिन उन्हें पानी की बौछारों के बीच कुछ सुकून के पल बिताते देखा जा सकता है. आलिया ने जो तस्वीरें शेयर की हैं. उनको देखकर कहा जा सकता है कि किसी भी प्रोजेक्ट के लिए पूरी तरह से डूब जाना ही उसकी सफलता तय करता है.
इस तस्वीर में आलिया अपने सेट पर नजर आ रही हैं, जिसमें बाकी के क्रू मेंबर्स को भी देखा जा सकता है. उनके चेहरे पर एक हल्की सी मुस्कान है. धूल से हुआ चेहरा बता रहा कि ये लुक या तो एक्शन सीक्वेंस पूरा करने के बाद का या फिर वो शूट के लिए जा रही हैं.
‘हर एक सीन के लिए पूरी तरह तैयार होने से पहले प्रैक्टिस-प्रैक्टिस और प्रैक्टिस ही सबसे जरूरी होती है. तभी आपको एक परफेक्ट शॉट मिलता है’. आलिया की ये एक्शन सीक्वेंस वाली तस्वीर देखकर तो बस यहीं दो लाइनें दिमाग में आती हैं.
आलिया भट्ट और शरवरी शूटिंग को इस तस्वीर में शूट के बीच खुशनुमा पल बिताते देखा जा सकता है. ये उनकी ऑफ-स्क्रीन दोस्ती के बॉन्ड की प्यारी सी झलक है. जहां शरवरी वाघ किसी बात पर खिलखिलाती नजर आ रही हैं तो मुस्कुराती हुई आलिया उन्हें देख रही हैं.
इस तस्वीर में आलिया भट्ट को सेट पर एक्शन फाइट करते देखा जा सकता है जो फिल्म के सीन में से एक झलक है. पर्दे के पीछे की यह तस्वीर दिखाती है कि स्टंट कलाकारों, से लेकर कोरियोग्राफर की प्लानिंग और एक डिटेल्ड प्रोडक्शन डिजाइन के साथ ऐसे सीन को शूट करने में हर छोटे क्रू की कड़ी मेहनत होती है.