पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर किसानों को मिले 1.60 लाख करोड़, विदेशी मुद्रा खर्च में हुई ऐतिहासिक बचत
प्रतीक्षा राणावत July 07, 2026 08:12 AM

Ethanol News: पिछले कई दिनों से एथेनॉल काफी चर्चा में बना हुआ है. जबसे पेट्रोल- डीजल के दाम बढ़े, तभी से इसे लेकर चर्चा तेज हो गई. केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने जहां एक तरफ इसे बढ़ावा दिया तो वहीं दूसरी तरफ विपक्ष इसके खिलाफ है. ऐसे में हाल ही में सरकार की तरफ से एथेनॉल मिक्स पेट्रोल को लेकर एक रिपोर्ट जारी की है. जिसमें उन्होंने बताया है कि इसके इस्तेमाल से किसानों को कितना फायदा हो रहा है और तो और देश में विदेशी मुद्रा भंडार भी बढ़ रहा है.

किसानों को हो रहा फायदा
एथेनॉल ब्लेंडेड पेट्रोल को लेकर अब तक ये गलतफहमी रही है कि इससे किसानों को फायदा होने की जगह नुकसान हो रहा है. लेकिन अब हाल ही में सरकार ने इस गलतफहमी को दूर कर दिया है. सरकार ने हाल ही में PIB की वेबसाइट के जरिए एक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें बताया है कि एथेनॉल वाले पेट्रोल से किसानों ने अब तक 1.60 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई की है.

Mumbai Rains: मुंबई की बारिश में डिलीवरी का इम्तिहान, जलभराव के बीच कंपनियों ने बदला काम करने का तरीका

बढ़ रहा विदेशी मुद्रा भंडार
इतना ही नहीं बल्कि सामने आई इस रिपोर्ट के मुताबिक एथेनॉल ब्लेंडिंग से भारत का विदेशी मुद्रा भंडार भी तेजी से बढ़ रहा है. साल 2014-15 से मई 2026 तक एथेनॉल ब्लेंडिंग प्रोग्राम की वजह से 310 लाख मीट्रिक टन आयातित कच्चे तेल की जगह एथेनॉल का इस्तेमाल करके विदेशी मुद्रा में 1.90 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की बचत हुई है. इसके अलावा, इससे 930 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा कार्बन उत्सर्जन में कमी आई है.

बता दें कि एथेनॉल का इस्तेमाल पेट्रोल में केवल भारत ही नहीं कर रहा है. बल्कि ये ग्लोबली प्रेक्टिस में आ रहा है. जापान, ब्राजील, यूएस जैसे देश इसे अपने देश में इम्प्लिमेंट कर रहे हैं. जैसे यूएस में E10, E15 काफी प्रचलित है. तो वहीं ब्राजील में E27 को स्टैंडर्ड पेट्रोल माना जाता है. इसके अलावा जापान में भी E10 का इस्तेमाल गाड़ियों में किया जा रहा है.

: ITR फाइल करने के बाद कितनी बार सुधार सकते हैं गलती? समझ लें नियम, नहीं लगेगी कोई पेनाल्टी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.