भारत की विकास यात्रा मतलब 1.4 अरब लोगों की आगे बढ़ती उम्मीदें : पीएम मोदी
Indias News Hindi July 08, 2026 02:43 AM

जकार्ता, 7 जुलाई . Prime Minister Narendra Modi ने Tuesday को कहा कि वैश्विक स्तर पर कई संकटों के बावजूद India लगातार एक के बाद एक सुधार कर रहा है, बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और तेजी से विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

जकार्ता में भारतीय समुदाय के स्वागत समारोह को संबोधित करते हुए Prime Minister मोदी ने कहा, “मुझे India के विकास की रफ्तार और पैमाने को एक लाइन में बताना हो, तो मैं कहूंगा, 1.4 अरब लोगों की उम्मीदें आगे बढ़ रही हैं. आज गांवों से लेकर शहरों तक, हर भारतीय के अंदर आगे बढ़ने और सफलता हासिल करने का भरोसा पैदा हुआ है.”

उन्होंने कहा क‍ि यह तेज रफ्तार और यह प्रगति अचानक नहीं आई है. India ने एक के बाद एक कई सुधार किए हैं. हमने लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है और इसी वजह से देश आज बदल रहा है. रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म… इसी मंत्र के साथ हम आगे बढ़ रहे हैं.

इस मौके पर इंडोनेशिया के President प्रबोवो सुबियांतो भी भारतीय समुदाय के कार्यक्रम में शामिल हुए. उनकी मौजूदगी दोनों देशों के लोगों के बीच मजबूत रिश्तों को दिखाती है.

Prime Minister मोदी ने अपने संबोधन में इंडोनेशिया की तरक्की और विकास में भारतीय समुदाय के योगदान की सराहना की. उन्होंने कहा कि भारतीय प्रवासी दोनों देशों के बीच दोस्ती की एक मजबूत कड़ी की तरह काम कर रहे हैं.

उन्होंने कहा, “चाहे महानदी में केले के तने से बनी छोटी नावें तैराने की परंपरा हो, वायांग कुलित के जरिए महाIndia का मंचन हो या देवी श्री की पूजा, हर परंपरा India और इंडोनेशिया के पुराने और गहरे सांस्कृतिक रिश्तों को दिखाती है. इस संबंध का इतिहास जितना पुराना है, उतना ही समृद्ध है.”

Prime Minister मोदी ने कहा कि India इंडोनेशिया और पूरे आसियान क्षेत्र में विकास और खुशहाली लाने के लिए एक मजबूत सहयोगी की भूमिका निभाने के लिए प्रतिबद्ध है.

उन्होंने कहा, “चाहे इंडोनेशिया हो या भारत, दोनों विकास के लिए उत्सुक हैं. हमारे पास न रुकने का समय है और न ही ठहरने का मौका. आज India की अर्थव्यवस्था दुनिया की विकास यात्रा में बड़ी भूमिका निभा रही है. जब कोरोना जैसी बड़ी महामारी ने पूरी दुनिया को प्रभावित किया, तब भी India की अर्थव्यवस्था रुकी नहीं. जब पश्चिम एशिया में बड़ा संकट सामने आया, तब भी India की अर्थव्यवस्था ने अपनी रफ्तार नहीं खोई.”

उन्होंने जकार्ता में हुए स्वागत समारोह में भारतीय समुदाय से मिले प्यार के लिए आभार जताया.

उन्होंने social media प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “जकार्ता में भारतीय समुदाय के कार्यक्रम का माहौल बेहद उत्साहपूर्ण था. मैं भारतीय प्रवासियों के प्यार और स्नेह से बहुत प्रभावित हूं.”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में लिखा, “मेरे मित्र President प्रबोवो सुबियांतो का जकार्ता के इस कार्यक्रम में शामिल होना खुशी की बात है. उनकी मौजूदगी ने इस अवसर को खास बना दिया. उनके संबोधन में India के लोगों के प्रति उनका स्नेह साफ दिखाई दिया.”

एवाई/एबीएम

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.