Golmaal 5 में अजय देवगन और अक्षय कुमार की मुश्किलें बढ़ाएगी ये एक्ट्रेस? शाहरुख संग मचाया है धमाल
TV9 Bharatvarsh July 09, 2026 02:43 PM

Golmaal 5: इस साल कई फिल्मों के सीक्वल आ चुके हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर खूब धमाल मचाया और जल्द ही कई और फिल्में आने भी वाली हैं. जिनका इंतजार हो रहा है. इस लिस्ट में रोहित शेट्टी की फिल्म ‘गोलमाल 5’ भी है. जिसका काफी वक्त पहले ही अनाउंसमेंट हो चुका है और फिल्म में सभी पुराने एक्टर्स एक साथ दिख रहे हैं. जिसमें अजय देवगन, अरशद वारसी, कुणाल खेमु, श्रेयस तलपड़े, तुषार कपूर और शरमन जोशी शामिल हैं. इस बार फिल्म में अक्षय कुमार की एंट्री करवाई गई है. जिनका लुक बेहद जबरदस्त है और कहा जा रहा है कि वो विलेन बने दिखेंगे. लेकिन उससे पहले ही पिक्चर में एक एक्ट्रेस की एंट्री हो गई है, जो प्रियामणि ही हैं.

हाल ही में वैरायटी इंडिया पर एक रिपोर्ट छपी. जिससे पता लगा कि प्रियामणि भी अजय देवगन की फिल्म का हिस्सा होंगी. ‘द फैमिली मैन’, ‘आर्टिकल 370’ और ‘यमदोंगा’ में शानदार एक्टिंग कर चुकीं एक्ट्रेस को GOLMAAL 5 में एक बड़ा मौका मिला है. साथ ही वो फिल्म में एक नेगेटिव किरदार निभाती नजर आएंगी. नेशनल अवॉर्ड जीतने वाली एक्ट्रेस को रोहित शेट्टी ने विलेन का रोल सौंपा है, जिसे वो कैसे निभाती हैं यह देखना काफी दिलचस्प होगा. वहीं, पहले भी उनका फिल्म से नाम जुड़ रहा था, लेकिन तब रोल को लेकर कुछ क्लियर पता नहीं लगा था.

ये एक्ट्रेस देगी ‘गोलमाल 5’ की टीम को टक्कर

प्रियामणि अपनी शानदार एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं और ‘गोलमाल 5’ में अगर उन्हें नेगेटिव किरदार दिया गया है. तो रोहित शेट्टी ने कुछ सोच समझकर ही फैसला लिया होगा. क्योंकि वो अपने हुनर से हर किरदार में जान फूंक देती हैं. खैर, एक्ट्रेस ने अपने हिस्से का शूट शुरू कर लिया है या फिर जल्द करेंगी. इसकी अबतक कोई भी जानकारी नहीं मिल पाई है. बताते चलें कि प्रियामणि ने पहले भी फिल्ममेकर रोहित शेट्टी के साथ काम किया है. वो शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ के एक खास डांस सीक्वेंस ‘1 2 3 4 गेट ऑन द डांस फ्लोर’ में नजर आई थीं. इसके अलावा अजय देवगन की फिल्म Maidaan का भी हिस्सा रह चुकी हैं.

अजय देवगन की गोलमाल 5 को लेकर कुछ दिनों पहले अपडेट आया था कि फिल्म का शूट शुरू हो चुका है. साथ ही इस बार फिल्म में कुछ हॉरर वाइब्स भी होंगी और उसके लिए एक बच्ची की पिक्चर में एंट्री करवाई है. साथ ही दो अलग-अलग ग्रुप फिल्म में दिखेंगे. एक तरफ अक्षय कुमार और दूसरी तरफ अजय देवगन… और दोनों का आपस में खूब क्लैश होगा.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.