Ashadha Amavasya 2026: आषाढ़ अमावस्या पर भौमवती अमावस्या का महासंयोग, करें ये खास उपाय, बदल जाएगा जीवन!
TV9 Bharatvarsh July 11, 2026 11:43 PM

Bhaumavati Amavasya 2026: सनातन धर्म में अमावस्या तिथि का खास महत्व माना गया है. अमावस्या पर पवित्र नदियों में स्नान किया जाता है. ये तिथि पितरों को समर्पित की गई है, इसलिए अमावस्या के दिन पितरों का तर्पण और पिंडदान किया जाता है. मान्यता है कि इस दिन तर्पण और पिंडदान करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद प्रदान करते हैं. अमावस्या पर दान का भी खास महत्व होता है.

आषाढ़ माह में पड़ने वाली अमावस्या को आषाढ़ या आषाढ़ी अमावस्या कहा जाता है. जब अमावस्या की तिथि मंगलवार के दिन पड़ती है, तो उसको भौमवती अमावस्या कहते हैं. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल आषाढ़ माह की अमावस्या 14 जुलाई को मनाई जाएगी. इस दिन मंगलवार का दिन रहेगा, इसलिए आषाढ़ माह की आमावस्या को भौमवती अमावस्या भी कहा जा रहा है. आषाढ़ या कहें कि भौमवती अमावस्या के दिन कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख-शांति आती है.

भौमवती अमावस्या के उपाय

पितरों का तर्पण करें: भौमवती अमावस्या के दिन स्नान के बाद पितरों का तर्पण करें. पितरों का तर्पण करते समय कहें कि हे पितृ देव! मैं आपको जल से तृप्त कर रहा हूं आप सभी तृप्त हों. ऐसा करने से पितृ प्रसन्न होते हैं और आशीर्वाद देते हैं, जिससे उन्नति के मौके प्राप्त होते हैं.

हनुमान जी की पूजा करें: भौमवती अमावस्या के दिन स्नान करने के बाद पवनपुत्र हनुमान जी की पूजा करें और चालीसा का पाठ करें. सुंदरकांड का पाठ करें. हनुमान जी के मंत्रों का जाप करें. ऐसा करने से मंगल और केतु के दोष दूर होते हैं.

हनुमान जी को लड्डुओं का भोग लगाएं: भौमवती अमावस्या को हनुमान जी की पूजा में उनको बूंदी या बेसन के लड्डू का भोग अर्पित करें. फिर उसे गरीबों में बांट दें. ऐसा करने से हनुमान जी की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

हनुमान जी को चोला चढ़ाएं: भौमवती अमावस्या की शाम हनुमान जी के मंदिर जाएं. फिर चमेली के तेल से भरा दीपक जलाएं. चमेली के तेल में पीला सिंदूर मिलाकर चोला बनाएं और हनुमान जी को चढ़ाएं. इससे ग्रहों के अशुभ प्रभाव दूर होते हैं.

ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें: भौमवती अमावस्या के दिन ऋणमोचक मंगल स्तोत्र का पाठ करें. ऐसा करने से धन का संकट दूर होता है और कर्जो से छुटकारा मिलता है.

ये भी पढ़ें: Sawan Dreams: शिवलिंग, नाग और सावन के समय सपने में इन चीजों का दिखना होता है भाग्य के जागने का संकेत!

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.