Kavya Maran Wedding Date: आईपीएल टीम सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की CEO काव्या मारना इन दिनों सुर्खियों में छाई हुई हैं और इसकी वजह उनकी पर्सनल लाइफ है. बीते काफी वक्त से काव्या मारन का नाम मशहूर म्यूजिक कंपोजर अनिरुद्ध रविचंदर से जोड़ा जा रहा है. सोशल मीडिया पर अटकलें लगाई जा रही हैं कि जल्द ही काव्या और अनिरुद्ध शादी करने वाले हैं. हालांकि, इन रूमर्स पर अभी तक काव्या मारन ने कोई रिएक्शन नहीं दिया है. इसी बीच काव्या मारन और अनिरुद्ध रविचंदर की शादी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आ गया है. खबर है कि दोनों इसी साल नवंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं.
अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन की शादी की खबरें एक बार फिर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अनिरुद्ध और काव्या पिछले कुछ वक्त से अपनी डेटिंग की खबरों को लेकर चर्चा में हैं और ऐसा कहा जा रहा है कि दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंध सकते हैं. अब नई रिपोर्ट्स से पता चला है कि अक्टूबर में ‘जेलर 2’ के रिलीज होने के बाद दोनों शादी के बंधन में बंध सकते हैं.
नवंबर में शादी करेंगी काव्या?वलई पेचु की रिपोर्ट के मुताबिक, अनिरुद्ध रविचंदर और काव्या मारन नवंबर के दूसरे हफ्ते में शादी के बंधन में बंध सकते हैं. रिपोर्ट में दावा किया गया कि ये कपल रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर 2’ के रिलीज होने के बाद शादी कर सकता है. ये फिल्म 15 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. हालांकि, अभी तक ये एक अनवेरिफाइड रिपोर्ट है और न तो अनिरुद्ध रविचंदर और न ही काव्या मारन ने इस अटकल पर कोई रिएक्शन दिया है. ऐसे में अब देखना दिलचस्प होगा कि दोनों कब शादी के बंधन में बंधते हैं.
यह भी पढ़ें – 2 दिन में 50 करोड़ कमाकर बॉक्स ऑफिस पर छाए अजय देवगन, 2 फ्लॉप कॉमेडी फिल्मों के बाद हिट की है दरकार
पहले भी जुड़ा है दोनों का नामइससे पहले भी दोनों की डेटिंग को लेकर खबरें आ चुकी हैं. हालांकि दोनों ने इन खबरों को लेकर कोई चुप्पी नहीं तोड़ी है और शादी को लेकर भी दोनों की तरफ से कोई बयान नहीं आया है. बता दें कि 2025 में रेडिट पर वायरल हुए एक पोस्ट में दावा किया गया था कि दोनों करीब 1 साल के दोनों को डेट कर रहे हैं.
अनिरुद्ध के अंकल ने कंफर्म की शादीहाल ही में अनिरुद्ध के अंकल और एक्टर YG महेंद्रन ने एक इंटरव्यू में कहा था कि म्यूजिशियन की शादी जल्द ही होने वाली है, जिससे दोनों के रिश्ते को लेकर चल रही अटकलें और बढ़ गईं. जो लोग नहीं जानते, उन्हें बता दें कि काव्या मारन IPL टीम सनराइजर्स हैदराबाद की CEO हैं. वो सन ग्रुप के चेयरमैन कलानिधि मारन की बेटी हैं और अपने बिजनेस वेंचर्स के साथ-साथ IPL मैचों के दौरान अपनी मौजूदगी के लिए भी जानी जाती हैं.