डिंपल कपाड़िया अपने बेहतरीन स्टाइल और फैशन सेंस के लिए हमेशा चर्चा में रहती हैं. वहीं हाल ही में मुंबई में क्रिस्टोफर नोलन की मोस्ट अवेटेड फिल्म 'द ओडिसी' के प्रीमियर में पहुंचीं. इस खास मौके पर 69 साल की उम्र नें डिंपल कपाड़िया काफी स्टाइलिश लुक देखने को मिला. हैंडक्राफ्टेड आउटफिट में अपनी शानदार मौजूदगी से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.
69 की उम्र में डिंपल कपाड़िया ने ढाया कहर
डिंपल कपाड़िया लंबे समय से अपने शानदार फैशन सेंस के लिए जानी जाती हैं. चाहे उनका कैजुअल लुक हो या रेड कार्पेट अपीयरेंस, हर बार उनका अंदाज लोगों का ध्यान खींच लेता है. 'द ओडिसी' के प्रीमियर में भी उन्होंने ऑल-ब्लैक लुक चुना, जिसमें लंबा कोट, वेस्टकोट और सरॉन्ग स्कर्ट शामिल थी. उनका ये स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आया. ये आउटफिट डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने डिजाइन किया है.

डिजाइनर अबू जानी और संदीप खोसला ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर डिंपल कपाड़िया के इस लुक की तस्वीरें शेयर कीं. डिजाइनर्स ने बताया कि डिंपल ने ब्लैक 'गॉडार्ट' कोट पहना था, जिस पर हाथों से कढ़ाई की गई बांधनी डिजाइन बनाई गई थी. इस कोट में पावर शोल्डर के साथ कलरफुल रेशम कढ़ाई का बारीक काम किया गया था.

ज्वैलरी ने खींचा ध्यान
डिंपल ने इस कोट को ब्लैक सरॉन्ग स्कर्ट के साथ पेयर किया. उन्होंने अबू जानी और संदीप खोसला की हैंडक्राफ्टेड जूलरी से अपने लुक को पूरा किया. उनके गले में नजर आया बड़ा 'तलिस्माती' आई पेंडेंट नेकलेस रूबी और हीरों से तैयार किया गया था, जिसे भगवान शिव के तीसरी आंख का प्रतीक भी बताया गया. इसके अलावा उन्होंने ईयररिंग्स और गोल्डन चूड़ियां पहनीं, जिसने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए.
हेयरस्टाइल की बात करें तो डिंपल कपाड़िया ने अपने साइड-पार्टेड ब्लोआउट लुक को चुना, जो उनके चेहरे पर बेहद खूबसूरत लग रहा था. वहीं मेकअप में डार्क आईब्रो, काजल से सजी आंखें, पिंक लिपस्टिक, हल्का ब्लश और मस्कारा लगी पलकों ने उनके पूरे लुक को और भी ग्लैमरस बना दिया.

बता दें, 'द ओडिसी' के प्रीमियर में डिंपल कपाड़िया के साथ उनकी नातिन नाओमिका सरन भी आई थी. इसके अलावा, सौम्या टंडन, अरमान मलिक, बोमन ईरानी समेत कई सेल्बस शामिल हुए. इस फिल्म को हॉलीवुड डायरेक्टर क्रिस्टोफर नोलन डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म 17 जुलाई को रिलीज होगी.