नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉक अप 2' से बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा एलिमिनेट हो चुकी हैं. शो से बाहर ले जाने के लिए गोविंदा और उनकी बेटी टीना आहूजा खुद शो में आए. इसी बीच शो से बाहर आते ही सुनीता ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स और काम को लेकर बड़ा खुलासा किया है. साथ ही बताया कि वो अपने बेटे यश आहूजा के साथ फिल्मों में कदम रखने वाली हैं.
बेटे के साथ डेब्यू करने वाली हैं सुनीता
एएनआई से बातचीत में सुनिए आहूजा ने कहा, 'आगे यश के साथ मैं पिक्चर कर रही हूं एकता कपूर का, जो सितंबर को रिलीज होने जा रही है. हालांकि मैं आपको बता दूं कि मेरे बेटे का नाम हर्षवर्धन नहीं, बल्कि यश आहूजा है. एक्टर अनिल कपूर के बेटे का नाम हर्षवर्धन हैं. एकता कपूर को मैं बहुत प्यार करती हूं क्योंकि उन्होंने मुझे नेटफ्लिक्स दिलाया. मैंने उनकी वजह से ये शो किया क्योंकि वो मुझे प्यार करती हैं. साथ ही यश की पिक्चर में मैं उसकी मां का ही रोल कर रही हूं और ये इंडस्ट्री में पहली बार होगा कि मां बेटे एक साथ लॉन्च हो रहे है यानी डेब्यू कर रहे हैं.'
View this post on Instagram
बेटी को बताया स्टार
वहीं सुनीता आहूजा ने अपने फैंस से अपील करते हुए कहा, 'आपलोग सभी मेरे बेटे को इसी तरह प्यार और आशीर्वाद दें, जैसे आपने मेरे पति गोविंदा जी को दिया. मुझे भी प्यार दीजिए और भगवान से प्रार्थना कीजिए कि मैं और यश इतना काम करें कि नाम, इज्जत, शोहरत कमाएं और अपलोग को एंटरटेन करते रहें. इसके अलावा अपनी बेटी टीना को लेकर सुनीता ने कहा, 'वो पहले से काम कर चुकी है और स्टार है. लेकिन भगवान करें कि ऐसा कोई प्रोजेक्ट आए, प्रोड्यूसर हो, जिसकी फिल्म में हम चारों काम करें.'
शो के बारे में
बता दें कि 26 जून से 'लॉक अप 2' की शुरुआत हुई, जिसमें फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट हैं. सुनीता आहुजा सिर्फ 2 हफ्तों तक शो में बनी रही, हालांकि वो और आगे खेल सकती थी, लेकिन उनके हेल्थ ने उनका साथ नहीं दिया. दूसरे हफ्ते में आई परेशानियों की वजह से उन्होंने शो से बाहर जाने की अपील की थी. अब बाहर आने के बाद वो बहुत खुश हैं और आने वाले प्रोजेक्ट को लेकर एक्साइटेड हैं.