'धुरंधर' सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने लाइव कॉन्सर्ट में होने वाले पति को किया इंट्रोड्यूस, फ्लॉन्ट क रिंग, भागकर लगाया गले
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 13, 2026 06:12 AM

पंजाबी सिंगर जैस्मिन सैंडलस ने हाल ही में अपने कॉन्सर्ट के दौरान फैंस को सरप्राइज दे दिया है. जैस्मिन सैंडलस ने अपने 'द ड्रीम गर्ल इंडिया' टूर के दौरान खुलासा कि उन्होंने सगाई कर ली है. लाइव कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन ने अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट की और पहली बार अपने मंगेतर शेखर चौधरी को सबसे मिलवाया. उन्होंने शेखर को भागकर गले लगाया.

जैस्मिन ने लाइव कॉन्सर्ट में फ्लॉन्ट की इंगेजमेंट रिंग
दिल्ली में हुए अपने हालिया कॉन्सर्ट के दौरान जैस्मिन सैंडलस ने फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया. अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा लाइमलाइट से दूर रखने वाली सिंगर ने स्टेज पर अपनी इंगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करते हुए सगाई की खुशखबरी शेयर की.

TV Serial Spoilers: राही के गायब होते ही शाह हाउस में मचा बवाल, चंद्रिका मासा की साजिश का हुआ पर्दाफाश

मंगेतर को फैंस से मिलवाया
उन्होंने अपने मंगेतर शेखर चौधरी को स्टेज पर बुलाया और फैंस से मिलवाते हुए कहा, 'आज बता ही देते हैं सबको, ये मेरा आदमी है. जिसने मुझे रिंग पहनाई है.' इस दौरान पूरा ऑडिटोरियम तालियों और चीयर से गूंज उठा.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो और तस्वीरों में जैस्मिन खुशी से झूमती और अपने मंगेतर के साथ डांस करती नजर आ रही हैं. वो खुशी के मारे उन्हें गले लगाती और उनकी बाहों में बांहे डाल कर डांस भी करती दिखीं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nikita Bishay (@journo_nikita)

कपल ने जमकर किया डांस
इस दौरान दोनों के चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी. बैकग्राउंड में जैस्मिन का मशहूर गाना 'लावां' बज रहा था और दोनों स्टेज पर साथ में डांस करते दिखाई दिए. जैस्मिन सैंडलस को कई वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. फैंस कपल पर जमकर प्यार लुटा रहे है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Tripti Mehtani (@tripti.mehtani)

दिल्ली में हुआ ये कॉन्सर्ट जैस्मिन सैंडलस के मच अवेटेड 'द ड्रीम गर्ल इंडिया' टूर की शुरुआत थी. इस दौरान उन्होंने अपने कई सुपरहिट गानों से फैंस का दिल जीत लिया. उनकी परफॉर्मेंस में 'धुरंधर' के गाने 'शरारत' और 'जाइए सजना' के अलावा 'यार ना मिले', 'तरस', 'इल्लीगल वेपन' समेत कई हिट गाने शामिल रहे. ये कॉन्सर्ट यशोभूमि कन्वेंशन सेंटर, दिल्ली में आयोजित किया गया था.

Dhamaal 4 OTT Release: थिएटर पर करोड़ों कमा रही 'धमाल 4', जानें ओटीटी पर कब और कहां देख पाएंगे अजय की फिल्म

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.