Jannat Zubair Angry: लॉकअप 2 इन दिनों दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. शो में जब से शिल्पा शिंदे की एंट्री हुई है, तब से माहौल और भी गर्म है. शिल्पा लगातार हर किसी से झगड़ा मोल ले रही हैं. बीते एपिसोड में शिल्पा और शिवांगी जोशी की भी तगड़ी फाइट देखने को मिली थी. तब से दोनों के बीच क्लेश देखने को मिल रहा है. शिल्पा ने तो शिवांगी को लेकर एक ऐसा कमेंट कर दिया है, जिसके बाद हर कोई उनकी आलोचना कर रहा है. शिल्पा ने कहा कि शिवांगी का हर शो में उनके को-स्टार के साथ अफेयर हो जाता है.
शिल्पा के इस कमेंट पर शिवांगी की बहुत अच्छी दोस्त और एक्ट्रेस जन्नत जुबैर का गुस्सा फूटा है. जन्नत ने सोशल मीडिया पर शिल्पा की जमकर क्लास लगाई है और कहा है कि किसी औरत के कैरेक्टर के बारे में ऐसा कहना कितना गलत है. चलिए जान लेतें हैं जन्नत ने और क्या-क्या कहा है?
ये भी पढ़ें: सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरे अनुराग कश्यप, बोले- अब चुप रहने में शर्म आने लगी है
शिवांगी के सपोर्ट में उतरीं जन्नत जुबैरजन्नत जुबैर ने अपने इंस्टाग्राम पर शिवांगी जोशी की लॉकअप की एक तस्वीर शेयर की. इसके साथ उन्होंने शिल्पा वाले बयान पर अपनी बात रखी. एक्ट्रेस ने कहा कि ये कितना निराशाजनक है कि कोई आपको बिना जाने ही आपके कैरेक्टर पर सवाल खड़े कर रहा है. जन्नत ने लिखा- ये कितना आसान है न कि बिना किसी को जाने उसके कैरेक्टर पर सवाल खड़े दो.
जन्नत आगे लिखती हैं- “मैं शिवांगी को कई सालों से जानती हूं. मैं अच्छी तरह जानती हूं कि वह कैसी इंसान हैं और उनके संस्कार कैसे हैं. इसलिए उनके बारे में इस तरह की बातें सुनकर मुझे बिल्कुल अच्छा नहीं लगा. किसी की बातों या काम से असहमति हो सकती है, आप उसकी आलोचना भी कर सकते हैं, लेकिन किसी महिला के चरित्र पर सवाल उठाना कभी भी मनोरंजन का हिस्सा नहीं होना चाहिए. मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं.”

विवाद की शुरुआत तब हुई जब शिल्पा शिंदे ने शो के दौरान शिवांगी जोशी को लेकर कुछ विवादित बातें कहीं. शिल्पा ने कहा कि उन्हें लगता है कि शिवांगी उनसे भिड़ने की पूरी तैयारी करके आई हैं. उनके मुताबिक, शिवांगी सामने तो उनकी तारीफ करती हैं, लेकिन अंदर ही अंदर उन्हें बिल्कुल पसंद नहीं करतीं.
इसके बाद श्रेया कालरा ने कहा कि शिवांगी आमतौर पर शिल्पा जैसे लोगों से दोस्ती नहीं करतीं. इस पर शिल्पा ने नाराजगी जताते हुए कहा, हम खराब हैं, वो बहुत अच्छी है. मैं भी ऐसे लोगों को सामने न खड़ा करू. बराबर करती हूं उसको, ठीक करके जाऊंगी. बकवास ! इतने शो किए अबतक, जिस शो में वो गई है, उस शो में उस लड़के के साथ अफेयर करा है. अभी कुशाल टंडन, कितना बड़ा है उससे उम्र में. उसके साथ भी अफेयर था उसका. हालांकि, श्रेया ने शिल्पा को रोकने की कोशिश की और कहा ये हमारा इससे क्या लेना देना है.