टीवी के पॉपुलर शोज में आने वाले एपिसोड्स में जबरदस्त ट्विस्ट और हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलने वाला है. कहीं रिश्तों की परीक्षा होगी, तो कहीं साजिशें कहानी को नया मोड़ देंगी. आइए जानते हैं 5 बड़े टीवी शोज के अपकमिंग स्पॉइलर्स में क्या-क्या होने वाला है.
'गंगा माई की बेटियां'
जी टीवी के पॉपुलर शो 'गंगा माई की बेटियां' के अपकमिंग एपिसोड में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिलेगा. ढाबे में लगी भीषण आग के बाद गंगा माई गंभीर रूप से झुलस गई हैं और अस्पताल में जिंदगी और मौत की जंग लड़ रही हैं. इस हादसे से टूटी स्नेहा गुस्से में दुर्गावती पर अपनी माई को जिंदा जलाने और साजिश के तहत ढाबा फूंकने का सीधा आरोप लगा देती है, जबकि इंदु की रची चाल कामयाब होने से पुलिस तेजप्रताप को आग लगाने के शक में गिरफ्तार कर लेती है.
'तुम से तुम तक'
टीवी शो 'तुम से तुम तक' के अपकमिंग एपिसोड में अनु और आर्यवर्धन के रिश्ते में बड़ा भूचाल आने वाला है. आर्या का सबसे बड़ा झूठ और उसका छिपा हुआ सच अनु के सामने आ जाएगा, जिसे जानने के बाद वो गहरे सदमे में चली जाएगी. अनु को एक रहस्यमयी किताब मिली है, जो कई राज खोलने वाली है. आर्या के धोखे से टूट चुकी अनु एक बड़ा फैसला लेने वाली है. वो गुस्से में आर्या से अपना रिश्ता हमेशा के लिए खत्म करने का मन बना लेगी. हालांकि, आर्या उसे समझाने और अपनी सफाई देने की कोशिश करेगा, लेकिन अनु का भरोसा पूरी तरह टूट चुका होगा.
'अनुपमा'
स्टार प्लस के लोकप्रिय शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में 'सपनों का स्वाद' कुकिंग कॉम्पिटिशन का महामुकाबला शुरू हो गया है, जहां अनुपमा और प्रेम की टीमें आमने-सामने हैं. अनुपमा अपने सपनों का घर वापस पाने के इरादे से इस मुकाबले को जीतना चाहती है, लेकिन श्रुति की साजिशें उसके लिए नई मुश्किलें खड़ी कर रही हैं. वहीं, माही का एक नया चेहरा भी सामने आता है. वो ये कॉम्पिटिशन सिर्फ इसलिए जीतना चाहती है ताकि अनुपमा से मोटी रकम हासिल कर सके. दूसरी ओर, श्रुति अपनी चालों से बाज नहीं आती.
'वसुधा'
जी टीवी 'वसुधा' के आने वाले एपिसोड में चंद्रिका का सच सामने आने के बाद घर में पहले से तनाव का माहौल है, लेकिन अब एक और बड़ा झटका तब लगता है जब डॉक्टर देव और परिवार को बताते हैं कि दादी सा को ब्रेन ट्यूमर है. डॉक्टर चेतावनी देते हैं कि समय रहते इलाज नहीं हुआ तो उनकी जान को गंभीर खतरा हो सकता है. ये खबर सुनकर देव और वसुधा पूरी तरह टूट जाते हैं. वहीं, चंद्रिका के असली इरादे भी धीरे-धीरे सबके सामने आ रहे हैं, जिससे परिवार की मुश्किलें और बढ़ गई हैं.
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा'
सीरियल 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के अपकमिंग एपिसोड में गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स पर लगी सील का रहस्य बड़ा मोड़ लेने वाला है. जुर्माना भरने सरकारी दफ्तर पहुंचे जेठालाल को तब बड़ा झटका लगता है, जब अधिकारी साफ कर देते हैं कि उन्होंने उनकी दुकान को कभी सील ही नहीं किया. वहीं, गड़ा इलेक्ट्रॉनिक्स के सील होने की खबर रीटा रिपोर्टर तक पहुंच जाती है और वो इसे कवर करने दुकान पहुंच जाती है. दुकान की बदनामी रोकने के लिए नट्टू काका और बाघा उसे रोकने की पूरी कोशिश करते हैं.