सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरीं सोनाक्षी सिन्हा, वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द, लिखा- 'मुझसे रहा नहीं जा रहा'
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क July 17, 2026 12:12 PM

मशहूर साइंटिस्ट और सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक इन दिनों अपने अनशन को लेकर चर्चा में हैं. करीब 18 दिनों से वो भूख हड़ताल पर हैं, जहां वो शिक्षा व्यवस्था और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं. इस अनशन की वजह से कई लोग उनका समर्थन कर रहे है, तो कई उनकी सेहत को लेकर चिंता जता रहे है. इसी बीच एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अब उनके सपोर्ट में उतर चुकी हैं.

सोनाक्षी ने शेयर किया वीडियो 

सोनाक्षी ने वीडियो शेयर कर कहा, 'मैं कभी इन चीजों पर स्टेटमेंट नहीं देती, लेकिन आज मुझसे रहा नहीं जा रहा. सोनम वांगचुक, हम सभी इन्हें जानते हैं कि इन्होंने हमारे देश के लिए क्या किया, इनके अचीवमेंट्स क्या है और उन्होंने कितने अवार्ड्स जीते हैं? आज वो 18 दिन से अनशन पर बैठे हैं, ये किसके लिए बैठे है? ये उन बच्चों के भविष्य के लिए बैठे है, जो उन्हें दिख रहा है कि बर्बादी की तरफ जा रहे है. ये उन बच्चों के लिए लड़ रहे है, जिन्होंने अपनी जान खो दी. ये एक सिस्टम के खिलाफ लड़ रहे है, जो सही तरीके से नहीं चल रहा.' 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sonakshi Sinha (@aslisona)

18 दिन से भूखे हैं सोनम 

उन्होंने आगे कहा, 'हम सब उन्हें जानते हैं, पर वो हमें नहीं जानते. फिर भी वो अकेले इस देश के बच्चों के भविष्य के लिए उन्होंने 18 दिन से खाना नहीं खाया है और बहुत सारे लोग चुप हैं. अब मुझसे तो रहा नहीं गया क्योंकि जो होना है होगा, नो प्रॉब्लम. लेकिन मैं चुप नहीं बैठ सकती. मैं कॉकरोच जनता पार्टी के युवाओं को बधाई देना चाहती हूं कि उन्होंने सच के लिए आवाज उठाई और अच्छे के लिए लड़ रहे है. लेकिन कोई सुन क्यों नहीं रहा? कोई इस बारे में बात नहीं कर रहा, कोई इनकी फिक्र नहीं कर रहा और कोई उनकी तरफ मुड़कर देख भी नहीं रहा है.'

सोनाक्षी ने उठाया सवाल

कई सवालों के साथ सोनाक्षी ने कहा, 'मैंने भी सोचा कि मैं क्यों चुप हूं? मैं भी तो इस देश की युवा हूं, मैं भी इस देश का भला चाहती हूं और मैं कोई एंटी-नेशनल नहीं हूं. सोनम जी ने कहा कि आप मुझसे मत कहिए कि मैं अपना फास्ट तोडूं, बल्कि सरकार से कहिए कि वो हमसे बात क्यों नहीं कर रहे हैं? तो हां, आप सही हो सर, आप एक जेम हो और आपको मैं थैंक्यू यू कहना चाहती हूं, जो आप इस देश के लिए कर रहे हैं. मैं आपसे नहीं कहूंगी कि आप अपना फास्ट तोड़े, मैं भी यही पूछना चाहती हूं कि ये कब जाकर खत्म होगा? जब ये आदमी मर के चले जायेंगे, तब आप उठेंगे? ये किसकी रिस्पॉन्सिबिलिटी होगी? ठीक नहीं हो रहा जो हो रहा है और हमें अपनी आवाज उठानी चाहिए और अपनी आंखें खोलनी चाहिए. जय हिंद!'

एक साल तक शिवांगी जोशी को मिला था रिजेक्शन, सेट पर सीनियर उड़ाते थे मजाक

अदिति राव हैदरी ने किया सपोर्ट 

इसके अलावा एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी ने भी सोनम वांगचुक की तस्वीर शेयर कर लिखा, 'राजनीतिक मतभेद किसी देश की राजनीति को दिशा नहीं देती है, लेकिन इंसानियत उसके असली कैरेक्टर की पहचान होती हैं. जिंदगी अनमोल है.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Aditi Rao Hydari (@aditiraohydari)

8 किलो से ज्यादा वजन घटा

बता दें कि इस अनशन में सोनम वांगचुक की सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ रहा हैं. 18 दिन भूखे रहने की वजह से 8 किलो से ज्यादा वजन उनका कम हो चुका है और वो खड़े नहीं हो पा रहे हैं. सोशल मीडिया पर कई वीडियोज वायरल हो रही है, जिसमें उनकी हालत सही नहीं दिख रही. वहीं कई लोग उनके साथ जुड़े लोगों का विरोध कर रहे है, तो कई उनका समर्थन करते नजर आए.

सोनम वांगचुक के सपोर्ट में उतरे बॉलीवुड के नामी सेलेब्स, दीपिका पादुकोण का फेक पोस्ट वायरल

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.