सिर्फ 80 हजार डाउन पेमेंट पर घर ला सकते हैं Renault Kwid, हर महीने देनी होगी इतनी EMI
क़मरजहां July 22, 2026 04:42 AM

अगर आप पहली बार कार खरीदने की सोच रहे हैं और आपका बजट ज्यादा नहीं है, तो Renault Kwid आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकती है. यह कार कम कीमत, बेहतर माइलेज और मॉडर्न फीचर्स के चलते लंबे समय से भारतीय ग्राहकों की पसंद बनी हुई है. खास बात यह है कि अब इसे आसान फाइनेंस प्लान के जरिए कम डाउन पेमेंट और किफायती EMI पर भी खरीदा जा सकता है. 

गाड़ी की कीमत और EMI

Renault Kwid की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब 4.53 लाख रुपये से शुरू होती है. अलग-अलग शहरों में आरटीओ फीस, इंश्योरेंस और दूसरे चार्ज जुड़ने के बाद इसकी ऑन-रोड 5.13 लाख हो जाती है. अगर कोई ग्राहक लगभग 80 हजार रुपये की डाउन पेमेंट करता है तो बाकी रकम बैंक से फाइनेंस कराकर हर महीने आसान EMI में कार खरीदी जा सकती है. 9.8 फीसद ब्याज दर से 4 साल के लिए अगर आप लोन लेते हैं तो आपको हर महीने 10 हजार 927 रुपये EMI के तौर पर देने होंगे.

डिजाइन की बात करें तो Renault Kwid अपने सेगमेंट की दूसरी छोटी कारों की तुलना में काफी अलग दिखाई देती है. इसमें SUV पर बेस्ड डिजाइन, हाई ग्राउंड क्लीयरेंस, आकर्षक फ्रंट ग्रिल, LED DRLs, स्टाइलिश बंपर और नए व्हील कवर दिए गए हैं. इसकी कॉम्पैक्ट साइज के चलते शहर की भीड़भाड़ वाली सड़कों और संकरी गलियों में इसे चलाना और पार्क करना काफी आसान रहता है.

इंटीरियर और फीचर्स हैं कैसे?

कार के इंटीरियर को भी काफी मॉडर्न बनाया गया है. इसमें 8 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. इसके अलावा डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पावर विंडो, की-लेस एंट्री, रियर पार्किंग कैमरा, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और USB चार्जिंग जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं. केबिन में पर्याप्त स्पेस मिलता है, जिससे आगे और पीछे बैठने वाले यात्रियों को आरामदायक सफर का फील मिलता है.

सेफ्टी के मामले में भी Renault Kwid पहले से बेहतर हो गई है. इसमें डुअल एयरबैग या टॉप वेरिएंट में 6 एयरबैग, ABS के साथ EBD, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), हिल स्टार्ट असिस्ट (AMT वेरिएंट) और रियर पार्किंग सेंसर जैसे कई जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. ये सभी सुविधाएं ड्राइविंग को पहले से ज्यादा सुरक्षित बनाती हैं.

Renault Kwid में 1.0-लीटर, 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन मिलता है, जो लगभग 68-69 हॉर्सपावर की ताकत और करीब 92Nm का टॉर्क पैदा करता है. इसमें 5-स्पीड मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का विकल्प मिलता है. यह इंजन शहर और हाईवे दोनों जगह अच्छी परफॉर्मेंस देने के साथ कम मेंटेनेंस खर्च के लिए भी जाना जाता है.

-

आ रही पहली उड़ने वाली इलेक्ट्रिक टैक्सी, 3 लोगों के स्पेस के साथ मिलेगी इतनी रेंज, जानें फीचर्स  

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.