Awarapan 2: कौन नहीं चाहता कि इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' HIT हो? अमाल मलिक बोले- पेड PR चलाया जा रहा है
TV9 Bharatvarsh July 22, 2026 08:43 PM

Amaal Mallik On Awarapan 2: इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ 14 अगस्त को रिलीज होने वाली है. 21 जुलाई को मेकर्स ने इस फिल्म का एक गाना रिलीज किया, जिसका टाइटल है ये ‘आवारापन 2’. अरिजीत सिंह ने इस गाने को गाया है और अमाल मलिक ने म्यूजिक दिया है. गाना रिलीज होने के एक दिन बाद ही अमाल मलिक ने दावा किया है कि इस फिल्म और साउंडट्रैक को लेकर पेड PR चलाया जा रहा है. उनका कहना है कि ये पेड पीआर फिल्म इंडस्ट्री के वो विरोधी तत्व चला रहे हैं, जो नहीं चाहते हैं कि ये फिल्म और साउंडट्रैक सफल हो.

अमाल ने किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा है. पोस्ट में तो पहले अमाल ने उन फैंस का शुक्रिया अदा किया, जो ‘ये आवारापन’ गाने को पसंद कर रहे हैं. उसके बाद उन्होंने पेड पीआर का दावा किया. अमाल ने लिखा,”मेरे दिल के सबसे करीब इस धुन को इतना शानदार रिस्पॉन्स देने के लिए आपका बहुत-बहुत शुक्रिया. हर गाने को सांस लेने, सिस्टम में उतरने और फिर दर्शकों के दिलों तक पहुंचकर वहां बसने के लिए थोड़े समय की जरूरत होती है.”

पेड PR पर क्या बोले अमाल मलिक?

अमाल मलिक ने आगे कहा, “फिल्म इंडस्ट्री के विरोधी तत्वों द्वारा एक बहुत बड़ा पेड पीआर चलाया जा रहा है, जो नहीं चाहते कि ये फिल्म या इसका म्यूजिक एल्बम अच्छा प्रदर्शन करे. उन सभी को मेरा सिंपल सा जवाब- प्लीज अपने पैसे अपनी अगली फिल्मों के लिए बचाकर रखिए. कौन जानता है कल क्या हो. आप मेरे गाने और मेरी फिल्म पर हमला करने के लिए अपना सारा पैसा बर्बाद कर सकते हैं, लेकिन अगर आपने थोड़ा पैसा बचाकर नहीं रखा, तो आप अपनी खुद की फिल्मों को भी नहीं बचा पाएंगे.”

Thank you for such a brilliant response to a melody thats the closest to my heart 🙏🏻♥️

Every song needs time to breathe, be taken into the system and then reach and live in the heart of the audience.

There is a huge paid PR being run by rival elements of the film industry that

— Amaal Mallik (@AmaalMallik) July 22, 2026

ये भी पढ़ें-

अभिनेता के जन नेता बनने की कहानी, कैसा है सिनेमा का ये सियासी चेहरा?

आज की लाठियां, कल की तालियां बनकर गूंजेंगीछात्रों के साथ मुन्ना भैया दिव्येंदु शर्मा, लिखी कविता

पेड पीआर से नहीं डरते अमाल मलिक

अमाल ने ये भी लिखा, “पेड पीआर से वो लोग डरते हैं, जिन्हें कभी दर्शकों का प्यार मिला ही नहीं. मुझे तो जनता ने अपने दिल में बिठाया है. आजकल हर किसी का दिमाग सिर्फ नंबर्स के पीछे भाग रहा है, वो तो झक्क मारके आएंगे. वो म्यूजिशियन, वो गाना, वो कोशिश और वो लोग दोबारा वापस नहीं आते. थोड़ा दयालु बनिए.” अमाल ने अपने पोस्ट में किसी का नाम तो नहीं लिया, लेकिन अब उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर चर्चा में है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.