Tech Tips: हैकर ओटीपी चुराकर भी नहीं कर पाएगा आपके व्हाट्सऐप को ओपन, इस सेटिंग को कर लें ऑन
samacharjagat-hindi July 22, 2026 08:43 PM

इंटरनेट डेस्क। व्हाट्सऐप लोगों के लिए बहुत ही उपयोगी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसके माध्यम से लोग दूर रहकर भी एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। हालांकि हैकर इसके माध्यम से भी लोगों को अपना शिकार बना लेते हैं। इसी कारण व्हाट्सऐप में कई सुरक्षा फीचर दिए गए हैं। उनका उपयोग करने से आप हैकर का शिकार नहीं होंगे। उन्हीं में एक टू-स्टेप वेरिफिकेशन फीचर है।

ये व्हाट्सऐप की सुरक्षा की सबसे मजबूत सेक्येरिटी सेटिंग है। इसे ऑन करने के लिए यूजर्स को व्हाट्सऐप की सेटिंग्स में जाकर 'अकाउंट' और फिर 'टू-स्टेप वेरिफिकेशन' पर क्लिक करना होगा। यहां पर आप अपनी पसंद का 6 अंकों का एक गुप्त पिन सेट कर दें।

इस सेटिंग के ऑन होने के बाद कोई हैकर आपके नंबर पर आने वाला ओटीपी चुरा भी लेता है, तो भी वह इस सीक्रेट पिन के बिना आपका व्हाट्सऐप कभी चालू नहीं कर पाएगा। आपको आज ही इस सेटिंग को ऑन कर लेना चाहिए।

PC:webwise
अपडेट खबरों के लिए हमारावॉट्सएप चैनलफोलो करें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.